मंत्री ने किया 37 लाख से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा बिहार : श्रवण

राम विलास

राजगीर। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को राजगीर प्रखंड के विभिन्न गांवों में 37 लाख 57 हजार की लागत की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने मालीसाढ़ में 9 लाख 83 हजार से बनाये गये पीसीसी ढलाई पथ, लोदीपुर में उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 लाख 76 हजार से बनाये गये पेवर ब्लॉक एवं सौंदर्यीकरण कार्य, ननसुत बिगहा के स्कूल में 8 लाख 13 हजार 378 रुपये की लागत से बने चाहरदीवारी निर्माण कार्य का उद्धाटन किया। इसके अलावा लोदीपुर गांव में ही मध्य विद्यालय में 9 लाख 85 हजार की लगत से बनने वाली चाहरदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। गांवों को विकसीत करने का काम किया जा रहा है। गांव अब शहर के जैसे दिखने लगे हैं। ग्रामीणों को हर घर नल से जल, हर घर बिजली, पक्की नाली व गली सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बनीं हैं। वे अपने हुनर को अब दूसरे राज्यों में जाकर वहां की महिलाओं को भी सीख दे रही है।

नीतीश कुमार के द्वारा अपनाये गये कामों को दूसरे प्रदेश के लोग अपनाने लगे हैं। सूबे के हर गांव को सड़कों से जोड़ा गया है। इससे किसानों व ग्रामीणों को बाजार तक पहुंचने में काफी सहूलियत होती है। सूबे के छात्रों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है। किसानों को खेती के लिए नई तकनीक की प्रशिक्षण दी जा रही है।

सरकार किसानों को अनुदानित दर पर बीज, खाद व खेती के औजार उपलब्ध करा रही है। इस मौके पर राजगीर की प्रमुख रानी देवी, अजय पासवान, मनरेगा के पीओ मो. शाहीद अंसारी, मनरेगा के जेई राजु कुमार, पंचायत अध्यक्ष मेयार शिव कुमार प्रसाद, पंचायत समिति लोदीपुर शम्भू चौधरी, मुन्ना कुमार, विनय सिंह, अजीत वर्मा, पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मो. छोटे साहब, पप्पू मल्लिक, रामचन्द्र प्रसाद, विनोद यादव, अमित मास्टर, लड्डू सिद्ध, सुनील यादव, अजीत केवट, अनिल प्रसाद, शिवकुमार केवट, राजेन्द्र यादव, बच्चू यादव, महेन्द्र यादव, हेडमास्टर सुनील चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

  • Related Posts

    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading
    मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंबई में जहां कार्यक्रम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप