मंत्री एवं सांसद ने रेड क्रॉस भवन में किया सामुदायिक भवन का शिलान्यास

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। रेड क्रॉस भवन परिसर में पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह बेतिया विधायक रेणु देवी ने अपने द्वारा अनुशंसित सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मंत्री रेणु देवी ने कहा कि पीड़ित मानवता हेतु सेवारत रेड क्रॉस के कार्यों में सहयोग हेतु हमें तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने रेड क्रॉस के कार्यों की प्रशंसा की एवं जिलेवासियों से भी सहयोग की अपील की। मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि रेड क्रॉस के नाम से ही मन में सेवा भाव की छवि प्रस्तुत हो जाती है। रेड क्रॉस बेतिया इस पहचान को कायम रखने तथा उसे और बेहतर बनाने की दिशा में अग्रसर है। रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. सुशील प्रसाद चौधरी, वाईस चेयरमैन विश्वनाथ झुनझुनवाला, सचिव डॉ. जगमोहन कुमार ने आगत अतिथियों का अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ और फूलमाला से स्वागत किया। रेड क्रॉस सदस्यों ने बेतिया विधायक की अनुशंसा एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी बताया कि रेड क्रॉस की सेवा के और अधिक विस्तार हेतु संसाधनों की आवश्यकता है। इस भवन के माध्यम से मानवता की सेवा को और गति मिलेगी। मौके पर स्थानीय निगम पार्षद राज कुमार, रेड क्रॉस प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, रेमी पीटर हेनरी, सत्येन्द्र शरण, डॉ. इंतेसारुल हक, अनुज कुमार, इरशाद अख्तर दुलारे, आजीवन सदस्य प्रदीप केशान, अरुण वर्णवाल, संदीप श्रीवास्तव, बिहारी लाल प्रसाद, ललन प्रसाद, पिंकी देवी, अर्चना कुशवाहा, आशीष कुमार गुप्ता, बिनोद कुमार, बबुआ जी, अनिल कुमार, समीर खान, स्वयंसेवक इमरान कुरैशी, बब्लू कुमार, राम कुमार, कर्मी रामरतन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार