“मेरून – एक रिश्ता प्यार का” 25 अप्रैल से ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

 फिल्म की कहानी रिश्तों और प्यार की गहराइयों पर आधारित है

अनुपनारायण सिंह।

“मेरून – एक रिश्ता प्यार का” एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो प्रेम, रिश्तों और उनके उतार-चढ़ाव को बड़ी खूबसूरती से दर्शाती है। यह फिल्म एक विधवा औरत की कहानी है जो उसके दैनिक जीवन के संघर्षों को सामने लाती है और समाज के एक अनछुए पहलू से दर्शकों को रूबरू कराती है। फिल्म का निर्देशन देवेंद्र कुमार सुपेकर ने किया है, जबकि निर्माता हैं दिलेन्द्र सोनी। सह-निर्माता के रूप में शंकर भाई वारली, आशीष ठक्कर, उत्पल पटेल और बसंत मेहता जुड़े हैं।

फिल्म के प्रमुख कलाकारों में जयेश पाटकर, धीरेंद्र सिंह, विक्रम बाडू, असलम वाडकर और नीलेश्वरी राज शर्मा शामिल हैं।

इस फिल्म का म्यूजिक और ट्रेलर लॉन्च मुंबई के होटल सहारा स्टार में भजन सम्राट अनूप जलोटा के कर-कमलों से किया गया था, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि रही।

दर्शकों को भावुक कर रहा है “तू ही तो मेरी आरजू है”

फिल्म के रोमांटिक गाने “तू ही तो मेरी आरजू है” को दिवेश दर्शन ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज दी है। गीतकार हैं सुबीर सिन्हा और संगीत दिया है करण बारगे ने। इस गाने की खासियत इसकी स्वायल मेलोडी और दिल को छू जाने वाले बोल हैं। इस फिल्म में दिवेश दर्शन के अलावा कार्तिकी बारगे, किशन दुलगच और राजेश अहेर ने भी प्लेबैक किया है।

अब 25 अप्रैल से ओटीटी पर भी होगी रिलीज:

7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब यह फिल्म 25 अप्रैल से स्क्रीनप्लीक्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी, जहां दर्शक इसे कभी भी देख सकेंगे।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा