पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने हेतु चलाया जा रहा सदस्यता अभियान : मनोहर लाल

पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए रखा 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान का मकसद जनहित कार्य के लिए संगठन को मजबूत करना-केंद्रीय मंत्री

करनाल, (विसु)। केन्द्रीय उर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने सदस्यता अभियान को लेकर आज भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूत करने के लिए एवं पार्टी में सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि सदस्यता अभियान का मकसद जनहित कार्य के लिए संगठन को मजबूत करना है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में करनाल जिला के कार्यकर्ताओं का शत-प्रतिशत योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब हरियाणा में 50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल कर लेगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही पार्टी की योजनाओं का लाभ दिलाने में भी लोगों की मदद कर रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हर कार्यकर्ता के लिए अपने बूथ पर 250 सदस्य बनाने जरूरी हैं। ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का आने वाले संगठन की रचना में अहम रोल होगा। उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने हर बूथ पर 250 से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया गया है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को भाजपा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है जिसे हम जल्द ही पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान का मूल मकसद पार्टी को मजबूत करना है और मजबूत संगठन की ताकत से जनसेवा करना है।
उन्होंने इस अवसर पर सदस्यता अभियान से संबंधित जरूरी निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृज गुप्ता सहित जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, सदस्यता अभियान करनाल जिला संयोजक निर्मला बैरागी, जिला सहसंयोजक एवं जिला महामंत्री सुनील गोयल असंध विधानसभा प्रमुख यशपाल ठाकुर, इंद्री विधानसभा सदस्यता अभियान प्रमुख प्रवीण लाठर, जिला उपाध्यक्ष,पूर्व विधायक रमेश कश्यप, पूर्व मेयर नगर निगम करनाल रेणु बाला गुप्ता, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग,सांसद प्रतिनिधि कविन्द्र राणा, जिला मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी