जंतर-मंतर पर कश्मीर समिति के सदस्यों और आम नागरिकों ने किया प्रदर्शन

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया है और इस भयावह घटना के विरोध में कश्मीर समिति (दिल्ली) के सदस्यों और आम नागरिकों ने भावुक और आक्रोशित होकर काली पट्टियां बांध कर और हाथों में तख्तियां लेकर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया है।

हमले के पीछे केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि लोकल लोगों का भी सामिल

कश्मीर समिति के सदस्य का कहना है कि इस हमले के पीछे केवल पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि लोकल लोगों का भी हाथ है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने सवाल उठाया कि आतंकियों ने सात दिनों तक इलाके की रेकी की, ऐसे में उनका खाना-पीना कहां से आया? क्या बिना लोकल समर्थन के यह मुमकिन है?

कश्मीरी पंडित रमेश कुमार मोटा भी सामिल

कश्मीरी पंडित रमेश कुमार मोटा ने कहा कि मैं बच्चा था जब मेरे पिता को कश्मीर में कट्टर पंथियों ने मार दिया था और आज जो हुआ, उसने वो पुराने जख्म ताजा कर दिया है क्या हमारा सनातनी हिंदू होना पाप है? उन्होंने कहा कि आतंकियों के साथ-साथ स्थानीय समर्थकों को भी सज़ा मिलनी चाहिए।

बार चेकिंग के बाद भी आतंकी हथियारों के साथ पहलगाम कैसे पहुंचे

एक अन्य सदस्य, जिनके माथे पर काली पट्टी बंधी और कहा है कि अगर हम कश्मीर जाएं, तो पांच बार चेकिंग होती है। फिर यह आतंकी हथियारों के साथ पहलगाम तक कैसे पहुंचे? ये साफ तौर पर इंटेलिजेंस की विफलता है। वहीं, एक और सदस्य ने दुख जताते हुए कहा है कि मानवता की हत्या हुई है। जब कश्मीरी पंडितों पर हमला हुआ था, तब केंद्र से कोई मदद नहीं मिली थी। लेकिन आज मोदी सरकार से न्याय की उम्मीद है।

  • Related Posts

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    देश की जनता ने सिर्फ SIR रद्द करने…

    Continue reading
    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

      मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’