शरद गुट में बड़ा सियासी हंगामा! नाराज सांसद-विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में!

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के भीतर चल रही नाराजगी अब नए राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कुछ नाराज सांसद और विधायक महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने पार्टी में चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर शिंदे के सामने अपनी बात रखी है।

सूत्रों के अनुसार, एनसीपी (शरद पवार) के कुछ सांसदों और विधायकों ने एकनाथ शिंदे से संपर्क किया। इन नेताओं ने पार्टी के भीतर चल रहे घटनाक्रम और फैसलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. शिंदे ने भी नेताओं की बातें सुनीं। हालांकि, उन्होंने फिलहाल सभी को सब्र रखने की सलाह दी है। इस मुलाकात को महाराष्ट्र की राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है।

विलय और विधेयक के समर्थन पर पार्टी में विवाद

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के भीतर नाराजगी की एक बड़ी वजह पार्टी के विलय और केंद्र सरकार के प्रस्तावित विधेयक को समर्थन देने का मुद्दा बताया जा रहा है। इन दोनों मामलों को लेकर पार्टी के नेताओं के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं। कुछ नेता पार्टी के फैसलों से सहमत नहीं बताए जा रहे हैं। इसी वजह से अंदरूनी असंतोष बढ़ने की चर्चा है।

पहले भी शिंदे से मिले थे सुनेत्रा पवार गुट के नेता

इससे पहले सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के कुछ नेता भी एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर चुके हैं। अब शरद पवार गुट के नाराज नेताओं के उनके संपर्क में आने की खबर ने राजनीतिक चर्चाओं को और तेज कर दिया है।  हालांकि, फिलहाल इन नेताओं के किसी दूसरे दल में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर पार्टी के भीतर नाराजगी इसी तरह बढ़ती रही तो आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिल सकते हैं।
  • Related Posts

    सुप्रिया सुले कल INDIA गठबंधन की बैठक में नहीं होंगी शामिल!
    • TN15TN15
    • November 27, 2026

    इंडिया गठबंधन की शनिवार की सुबह 11:30 बजे…

    Continue reading
    परिसीमन बिल पर होगा खेल? TMC के 20 बागियों की भूमिका पर नजर 
    • TN15TN15
    • November 27, 2026

    संसद के चार दिवसीय सत्र में परिसीमन विधेयक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, ‘जो भी फैसला…’

    • By TN15
    • November 28, 2026
    SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, ‘जो भी फैसला…’

    शरद गुट में बड़ा सियासी हंगामा! नाराज सांसद-विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में!

    • By TN15
    • November 28, 2026
    शरद गुट में बड़ा सियासी हंगामा! नाराज सांसद-विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में!

    बाहर निकला मुजफ्फरनगर दंगों की जिन्न, लखनऊ में लगे होर्डिंग्स!

    • By TN15
    • November 28, 2026
    बाहर निकला मुजफ्फरनगर दंगों की जिन्न, लखनऊ में लगे होर्डिंग्स!

    Delimitation Bill: अब उद्धव ठाकरे गुट ने बढ़ाया सस्पेंस, ‘हमारी पार्टी की…’

    • By TN15
    • November 27, 2026
    Delimitation Bill: अब उद्धव ठाकरे गुट ने बढ़ाया सस्पेंस, ‘हमारी पार्टी की…’

    Delimitation Bill 2026: परिसीमन आयोग में कौन-कौन होते हैं सदस्य, कौन करता है नियुक्ति?

    • By TN15
    • November 27, 2026
    Delimitation Bill 2026: परिसीमन आयोग में कौन-कौन होते हैं सदस्य, कौन करता है नियुक्ति?

    राम के वनवास पर माँ रोई, पिता ने प्राण त्याग दिए… क्या पिता का प्रेम माँ से भी गहरा होता है?

    • By TN15
    • November 27, 2026
    राम के वनवास पर माँ रोई, पिता ने प्राण त्याग दिए… क्या पिता का प्रेम माँ से भी गहरा होता है?