नामांकन दाखिल करने से पहले 13को मेगा रोड शो

प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में शामिल होंगे 12 सीएम और 20 केंद्रीय मंत्री

न्यूज़ फिफ्टीन ब्यूरो

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वह 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से पर्चा दाखिल करेंगे।
भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन को बड़ा इवेंट बनाने की तैयारी में जुट गई है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी के नामांकन में एकजुटता दिखाने के लिए 12 मुख्यमंत्री, 20 केंद्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। साथ ही एनडीए गठबंधन के सभी दलों के नेता भी शामिल होंगे।
पीएम मोदी पर्चा भरने से एक दिन पहले यानी सोमवार को वाराणसी में मेगा रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री का करीब 6 किमी लंबा रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शाम 4 बजे शुरू होगा और काशी विश्वनाथ मंदिर तक पहुंचकर खत्म होगा। इस दौरान वाराणसी के लोग उनका स्वागत करेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी लंका चौराहे से सोनारपुरा, गोदौलिया, बांसफाटक से गुजरते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे।
14 मई यानी मंगलवार को नामांकन से पहले पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजन करेंगे। इसके बाद वह काल भैरव मंदिर जाएंगे और विशेष पूजा करेंगे।
पीएम मोदी के रोड शो को भव्य बनाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी पहुंच चुके हैं। दोनों नेता पीएम मोदी के रोड शो और नामांकन के लिए तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस बार 20 घंटे से अधिक समय तक वाराणसी में रहेंगे।
करीब 50 लोगों ने पीएम मोदी का प्रस्तावक बनने की इच्छा जताई थी, जिनमें से 18 लोगों को चुना गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को इन नामों की सूची भेज दी गई है। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावकों की सूची में शास्त्री गायिका पद्मश्री सोमा घोष, शास्त्रीय गायक पंडित राजेश्वर आचार्य, पद्म पुरस्कार विजेता किसान चंद्रशेखर, विश्वनाथ प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू चाय वाले, लंका स्थित पान की दुकान के मालिक केशव चौरसिया, नाविक समाज से जुड़े कुछ लोग और कुछ अन्य शामिल किए गए हैं।

  • Related Posts

    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 
    • TN15TN15
    • August 24, 2026

    संसद के मानसून सत्र में देरी और परिसीमन…

    Continue reading
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    पटना: आरएलएम यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्‍वादर को बलूचिस्तान से काटने की तैयारी में असीम मुनीर, चीन का अब होकर रहेगा कब्जा? चेतावनी

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ग्‍वादर को बलूचिस्तान से काटने की तैयारी में असीम मुनीर, चीन का अब होकर रहेगा कब्जा? चेतावनी

    ये टोपी वालों को खुश करते हैं’, अयोध्या में अजय राय के मछली भोज आयोजन पर भड़के संत

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ये टोपी वालों को खुश करते हैं’, अयोध्या में अजय राय के मछली भोज आयोजन पर भड़के संत

    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    • By TN15
    • August 24, 2026
    UP में अखिलेश ने आप से गठबंधन किया तो खो देंगे कांग्रेस को !

    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    • By TN15
    • August 24, 2026
    ‘नॉर्थ-साउथ का झगड़ा हो जाएगा’, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा क्यों बोला? 

    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    • By TN15
    • August 24, 2026
    सर्जियो गोर के दावों पर बोला भारत, ‘ट्रंप के व्यवहार को लेकर…’

    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक

    • By TN15
    • August 24, 2026
    दिल्ली बारिश: 14 फ्लाइट डाइवर्ड, 100 से ज्यादा लेट, रेंग रहा ट्रैफिक