गुरुग्राम नमाज मामले में दोनों पक्षों के साथ मुलाकात : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग

नई दिल्ली| हरियाणा के गुरुग्राम में खुले में जुमे की नमाज पढ़ने का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है, इसी समस्या का शांतिपूर्ण समाधान निकलने के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग जल्द अपने सदस्यों को गुरूग्राम भेजेगा, इस डेलिगेशन में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग उपाध्यक्ष आतिफ रशीद व अन्य सदस्य जाएंगे। वहीं इस मौके पर हरियाणा प्रशासन की ओर से भी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे और हिन्दू और मुस्लिम लोगों के जिम्मेदार व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

आयोग के सदस्यों की कोशिश होगी कि इस मसले का बैठ कर हल निकाला जाए। इसके अलावा आयोग की यह भी कोशिश रहेगी कि मौजूदा वक्त में दोनों पक्षों के बीच जो मतभेद उत्पन्न हुआ है उसे खत्म किया जा सके, इसमें आयोग स्थानीय प्रशासन की भी मदद लेगा।

दरअसल पिछले कुछ महीने से लगातार मुस्लिम समाज के गुरुग्राम में खुले में जुमे की नमाज पढ़ने का कई हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। हालांकि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी विधानसभा में इस मुद्दे पर बयान दिया था।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि, किसी भी समुदाय के किसी भी नागरिक को सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक प्रार्थना नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा था कि ताकत दिखाने के लिए खुले में प्रार्थना करना बिल्कुल उचित नहीं है।

Related Posts

स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

हिमाचल प्रदेश में हाल में पंचायती राज संस्थाओं…

Continue reading
वानी से इंकार, चाहिए जिला हिसार
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

सिवानी की दशक पुरानी न्यायसंगत मांग   डॉ.…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

  • By TN15
  • June 15, 2026
 गौतमबुद्ध नगर की इन तीन सीटों पर लगेगी जीत की हैट्रिक या ढहेगा BJP का किला? 

BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

  • By TN15
  • June 15, 2026
BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

  • By TN15
  • June 15, 2026
जेवर से लखनऊ आई किसान की बेटी डॉक्टर हीरा राशिद CM योगी से बोलीं, ‘आप भविष्य में PM बनें’

Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

  • By TN15
  • June 15, 2026
Bhopal News: पाकिस्तानी हैंडलर्स से जुड़े 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, टारगेट किलिंग की थी तैयारी!

ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

  • By TN15
  • June 15, 2026
ईरान-अमेरिका के शांति समझौते पर आया चीन का पहला बयान

दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी

  • By TN15
  • June 15, 2026
दिल्ली में धूल भरी आंधी, 92 Kmph की रफ्तार से चली हवा, रेड अलर्ट जारी