बंदरा में जनवादी संघर्ष मोर्चा की बैठक

40 सदस्यीय इकाई का गठन
जनवाद के रास्ते बदलाव की पहल

“अर्थवाद नहीं, जनवाद से होगा जनता के अधिकारों का संरक्षण”—यह संकल्प शनिवार को बंदरा प्रखंड के पियर उच्च विद्यालय में आयोजित जनवादी संघर्ष मोर्चा की बैठक में लिया गया। मोर्चा के पर्यवेक्षक पृथ्वीनाथ पासवान ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और बेलगाम नौकरशाही ने आम जनता को हाशिए पर ला दिया है। युवाओं का पलायन, प्रशासनिक उदासीनता और रोज बढ़ती हत्याएं इस बात का प्रमाण हैं कि शासन व्यवस्था पंगु हो चुकी है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है जिससे जनता के सवालों को मजबूती से उठाया जा सकता है। मोर्चा गांव-गांव जाकर लोगों को संगठित करेगा।

वंशीधर ब्रजवासी के प्रखंड प्रतिनिधि श्याम किशोर ने कहा कि जनवादी संघर्ष मोर्चा की स्थापना विधान पार्षद ब्रजवासी ने की है, जो आज के दौर में सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने जनबल की ताकत को धनबल के ऊपर साबित किया है। मोर्चा लोगों से जुड़कर जमीनी मुद्दों पर संघर्ष करेगा।

बैठक की अध्यक्षता चंदेश्वर प्रसाद वर्मा और संचालन अनिल ओझा ने किया। मौके पर 40 सदस्यीय प्रखंड इकाई गठित की गई।

इस अवसर पर मंजू कुमारी, बीरेंद्र पासवान, अजय कुमार, चंद्रभूषण त्रिवेदी, आदित्य नाथ, उमेश झा, राजेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

जनवादी संघर्ष मोर्चा ने स्पष्ट कर दिया कि जनता की समस्याओं को लेकर अब चुप नहीं बैठा जाएगा—संघर्ष होगा, सड़कों पर भी और प्रशासनिक गलियारों में भी।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला