कुर्मी एकता रैली को लेकर पटना में बैठक

पटना। हिंदू हृदय सम्राट वीर शिवाजी के जयंती के अवसर पर 19 फरवरी 2025 को पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में आयोजित कुर्मी एकता रैली को लेकर आज पटना में अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह पटेल के आवास पर युवा संगठनों की बैठक बुलाई गई जिसमें दर्जनों संगठनों के सैकड़ो युवाओं ने भाग लिया कुर्मी एकता रैली के संयोजक मंटू सिंह पटेल ने युवाओं से गांव-गांव में जाकर लोगों को रैली के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि यह रैली किसी खास संगठन या फिर राजनीतिक दल का नहीं है बल्कि कुर्मी समाज का है अब तक 30 से ज्यादा संगठनों ने कुर्मी एकता रैली में अपनी सहभागिता की अनुमति दे दी है तथा सभी संगठनों ने एक मंच पर आकर रैली की सफलता के लिए पंचायत स्तर पर कमेटियों का गठन करना शुरू कर दिया बैठक को संबोधित करते हुए मंटू सिंह पटेल ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है जिसके बल पर आप कुछ भी हासिल कर सकते हैं समाज के नवनिर्माण में पटेल समाज ने अपनी अग्रिम भूमिका अदा की आज समाज कई तरह की विसंगतियों का शिकार है ना उचित राजनीतिक भागीदारी है और ना ही अन्य क्षेत्रों में समाज के युवा सही रास्ते पर आए समाज को नई दशा और दिशा दी जाए समाज के प्रबुद्ध लोगों का सम्मान होसमाज अपनी एक जूता के बल पर अपने हक की लड़ाई लड़े इसी के लिए एकता रैली का आयोजन किया गया। आयोजित बैठक में बिहार के कई क्षेत्रों से आए युवाओं ने भी अपनी बात रखी तथा रैली की सफलता के लिए गठित कमेटियों को कार्यभार भी सोपा गया।

  • Related Posts

    ‘पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख’, लखनऊ में प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    संसद परिसर में साधु का भेष बनाकर और…

    Continue reading
    दीपक प्रकाश पर RJD का हमला, ‘इस्तीफा दें या उनको…’
    • TN15TN15
    • August 1, 2026

    बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    • By TN15
    • August 2, 2026
    कॉकरोच आंदोलन ‌ मैं गांधी–अंबेडकर‌ की मौजूदगी!

    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पद से पहले पी.डी.ए. के हितों की लड़ाई सर्वोपरि

    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    • By TN15
    • August 2, 2026
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे के किसानों का ऐलान, नहीं देंगे जमीन

    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    • By TN15
    • August 1, 2026
    हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत

    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    • By TN15
    • August 1, 2026
    महान कम्युनिस्ट नेता कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि!

    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार

    • By TN15
    • August 1, 2026
    पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार