बंदरा में गायघाट विधानसभा स्तरीय बैठक सम्पन्न

 एनडीए सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

बंदरा, मुजफ्फरपुर। गायघाट विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन बंदरा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर बैंगरा में किया गया। बैठक की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद पारु मंडल अध्यक्ष गुड्डू कुमार के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और औराई के विधायक रामसूरत राय ने मुजफ्फरपुर में होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित प्रयास करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित अन्य प्रमुख नेताओं में जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष फेकू राम, गायघाट मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गामी, कटरा मंडल अध्यक्ष सह जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह और विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार पिंटू शामिल थे। बंदरा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री श्याम किशोर कुशवाहा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मंडल प्रभारी बिमल कुमार ने दिया।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    मायावती को इस मुद्दे पर मिला चंद्रशेखर का साथ!

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार 

    जंतर मंतर पर प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी गिरफ्तार