मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया गया

अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो

बिजनौर। जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर द्वारा आज मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया गया। गंगा बैराज में पहाड़ से पानी अधिक आने के कारण सड़क के क्षतिग्रस्त होने तथा सड़कों पर पानी के प्रवाह के दृष्टिगत मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न होने पाए। उन्होंने बताया कि सड़कों पर फंसे यात्रियों को ट्रैक्टर के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
तदुपरांत जिलाधिकारी श्रीमती कौर द्वारा बाढ़ से प्रभावित चांदपुर तहसील के ग्राम मीरापुर सीकरी का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ग्राम मीरपुर सीकरी में मोटर बोर्ड से पहुंची तथा प्रभावित ग्राम का बारीकी के साथ मुआयना किया ग्राम वासी घरों की छतों पर प्रवास किए हुए पाए गए। उक्त स्थिति की दृष्टिगत उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि ग्राम वासियों के लिए शुद्ध पेयजल गैस आदि की व्यवस्था की जाए तथा पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम मीरपुर सीकरी सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण कराएं। उन्होंने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर प्रभावित लोगों को राहत सामग्री पहुंचना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट स्मृति मिश्रा, उप जिलाधिकारी बिजनौर एवं चांदपुर, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह…

    Continue reading
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज
    • TN15TN15
    • March 14, 2026

    संभल की मस्जिद में नमाज पढ़ने वालों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    • By TN15
    • March 17, 2026
    समाजवादी राजनीति का आधार विचार और संघर्ष होना चाहिए न कि सत्ता

    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    • By TN15
    • March 17, 2026
    होर्मुज पर गच्चा खाने के बाद बौखलाए ट्रंप, कहा – हमें किसी की जरूरत नहीं…

    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    • By TN15
    • March 17, 2026
    व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए बहुसंख्यक जनता के हितों पर बार-बार मर्मांतक चोट की मोदी ने

    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …

    • By TN15
    • March 17, 2026

    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    • By TN15
    • March 17, 2026
    डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर और कांशीराम के राजनीतिक प्रतिमानों का तुलनात्मक विश्लेषण

    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध

    • By TN15
    • March 16, 2026
    प्राधिकरण द्वारा लगातार हरियाली का दायरा घटाने पर किसान सभा ने दर्ज कराया विरोध