Meerut news : राशन देकर 400 लोगों को बनाया ईसाई, दिवाली मनाने पर कर दी पिटाई, 9 पर एफआईआर दर्ज

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम में इस बस्ती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईसाई समुदाय से जुड़े लोग समुदाय के गीत यहां लोगों को सिखा रहे हैं

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 400 लोगों को धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी मेरठ राहित साजवान ने तत्काल ही एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी कर दिये थे। देर शाम शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला तब खुला जब  दीपावली पर पूजा कर रहे कुछ लोगों को पीट दिया गया। इस दौरान हमलावरों ने हिन्दू देवी देतवाओं को पूजने से भी मना किया। फिलहाल ९ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में एक मलिन बस्ती है, जहां पर करीब 400 लोग रहते हैं। इन लोगों को लॉकडाउन के समय ईसाई समुदाय ने राना वितरित किया था। आरोप है कि इन्हीं 400 लोगों को राशन का लालच देकर ईसाई समुदाय ने धर्म परिवर्तन कर दिया वहीं 2 साल बाद जब इनमें से कुछ लोगों ने दीपावली के मौके पर हिन्दू देवी देवताओं की पूजा की तो वहां पहुंचकर कुछ लोगों ने इनके साथ मारपीट की और हिन्दू देवी देवताओं को पूजने से मना किया।

9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वहीं जब यह मामला हिन्दू समुदाय तक पहुंचा तो उन्होंने पीड़ितों के साथ एसएसपी रोहित सिंह साजवान से गुहार लगाई और मुकदमा दर्ज कराया, शुक्रवा देर शाम ९ नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रति देश अधिनियम 2021 धारा ३ व ५ (१) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पूजा कर रहे लोगों से मारपीट

इन 9 लोगोंं पर आरोप है कि पहले तो इन लोगों ने मलिन बस्ती के लोगों को राशन बांटा पैसे दिये और फिर इनको ईसाई समुदाय  में जोेड़ लिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में यह बात सामने निकलकर आई है कि मलिन बस्ती के कुछ लोग हिन्दू देवी देवताअें की पूजा करते थे। इसी को लेकर विरोध किया गया और उनके घरों से मूर्ति बाहर करने की बात कही। इस बात को लेकर दीपावली के मौके पर भी जब लोग हिन्दू देवी देवताओं की पूजा कर रहे थे। उस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और पूजा करने से रोका गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित माधवपुरम में इस बस्ती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईसाई समुदाय से जुड़े लोग अपने समुदाय के गीत इन बस्ती के लोगों को सिखा रहे हैं। गवा भी रहे हैं।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    सैक्टर-142 के साप्ताहिक बाजार के वेंडर्स की रोजी-रोटी का संकट – सीटू ने थानाध्यक्ष सैक्टर-142 को सौंपा ज्ञापन

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    CDS जनरल सुब्रमणि ने कहा – तेजी से बदल रहा है युद्ध करने का तरीका    

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ईरान की डोनाल्ड ट्रंप को धमकी, दोबारा हमला किया तो हिंद महासागर तक फैल जाएगा युद्ध

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग