बिहार के मेडिकल कालेजों में अब होगी हिन्दी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई

अभिजीत पाण्डेय

पटना : बिहार के अब बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेज में आगामी शैक्षणिक सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई छात्र हिंदी मीडियम में भी कर सकेंगे। हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करने वाला बिहार देश का दूसरा राज्य बन गया है।

प्रदेश के 85000 के करीब सरकारी विद्यालयों में हिंदी मीडियम में ही पढ़ाई होती है और इससे सरकारी विद्यालयों के छात्रों काफी फायदा होगा जो चिकित्सक बनने का ख्वाब देखते हैं। बिहार से पहले हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई सिर्फ मध्य प्रदेश में ही हो रही है।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने जानकारी दी है कि राज्य की मेडिकल कॉलेजों में एम्स नई दिल्ली के निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप नीट यूजी परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए इसी सत्र से हिंदी में एमबीबीएस पाठ्यक्रम लागू कर दिया गया है। अब मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों को हिंदी में भी पढ़ाई करने का विकल्प रहेगा।

9 सदस्यी उच्च स्तरीय कमेटी के अनुशंसा के आधार पर सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस कमेटी के तीन सदस्यों ने बीते दिनों गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल का अध्ययन किया था। कमेटी ने रिपोर्ट पेश किया कि ‘लोकली रेलीवेंट एंड ग्लोबली कॉम्पिटेंट’ डॉक्टर बनने में यह मॉडल काफी लाभदायक होगा। इससे चिकित्सा शिक्षा का सरलीकरण अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी मीडियम में करने से हिंदी मीडियम की मेधावी छात्रों को मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा बिहार में अधिक संख्या आबादी हिंदी भाषा का प्रयोग करती है और सरकार की प्राथमिकता रही है कि हम हिंदी को ग्लोबल बनाएं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार ने अपनी दूरदर्शी नीति को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी