मायावती की रणनीति ने उड़ाई अखिलेश यादव की नींद, बीजेपी की बल्ले-बल्ले 

बसपा ने उत्तर प्रदेश में अब तक 5 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है, इसके अलावा पार्टी ने 4 ब्राह्मणों को भी मैदान में उतारने का ऐलान कर दिया है  

 द न्यूज 15 ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बसपा मुखिया मायावती ने अखिलेश यादव का खेल पूरी तरह से बिगाड़ने की रणनीति बना ली है। बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव के के लिए अब तक 14 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीएसपी ने सबसे ज्यादा मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया है, जिससे अखिलेश यादव की टेंशन बढ़ी हुई है। हालांकि मायावती की रणनीति का बीएसपी को कम और बीजेपी को ज्यादा फायदा होगा।

बीएसपी ने अब तक जिन 14 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। उनमें 5 मुस्लिम, 4 ब्राह्मण, 1 जाट, 1 गुर्जर, 1 ओबीसी, 1 क्षत्रिय और एक दलित उम्मीदवार शामिल है। पार्टी ने पीलीभीत से अनीश अहमद खान, मुरादाबाद से इरफान सैफी, कन्नौज से अकील अहमद पट्टा और अमरोहा से डॉ. मुजाहिद हुसैन को टिकट दिया है।

समाजवादी पार्टी को हो सकता है नुकसान

बीएसपी के उम्मीदवारों का ऐलान समाजवादी पार्टी के होश उड़ा सकता है। दरअसल, मायावती ने मुरादाबाद और अमरोहा जैसी मुस्लिम बहुल सीट से मुसलमान कैंडिडेट मैदान में उतारा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीएसपी कैंडिडेट इस सीट पर सपा के मुकाबले को मुश्किल बना सकता है।

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

इसके अलावा पार्टी ने कानपुर लोकसभा सीट से कुलदीप भदौरिया को टिकट देकर ठाकुर कार्ड खेला है, वहीं अकबरपुर लोकसभा सीट से बीएसपी ने ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव लगाया है और राजेश त्रिवेदी को मैदान में उतारा है। इसी तरह बीएसपी ने बागपत से गुर्जर समुदाय के प्रवीण बसेला और मेरठ से देवव्रत त्यागी को मैदान में उतारा है।

4 ब्राह्मणों को टिकट

मुसलमानों के बाद मायावती ने सबसे ज्यादा ब्राह्मणों उम्मीदवारों को टिकट दिया है. पार्टी ने 4  ब्राह्मण मैदान में उतारे हैं। बीएसपी ने जोनल कोऑर्डिनेटर के जरिए इन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि इन नामों का ऐलान मायावती की सहमति के बाद किया गया है। हालांकि मायावती की तरफ से प्रत्याशियों की कोई सूची जारी नहीं की गई है।

2019 में 10 सीट जीती थीं बीएसपी

पिछले आम चुनाव में यूपी की 80 सीटों में से बीएसपी ने 10 सीटों पर ही जीत हासिल की थी। उस समय पार्टी ने सूबे में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया था, जिसने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस बार मायावती ने चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है।

पिछले चुनाव में बीएसपी ने जिन सीटो पर जीत दर्ज की थी उनमें सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, आंबेडकर नगर, श्रावस्ती, लालगंज, घोस और गाजीपुर का नाम शामिल है। इसमें से गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को 16 साल पुराने मामले में चार साल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उनकी सांसदी चली गई. वहीं, आंबडेकर नगर सासंद के सांसद रितेश पांडे अब हाथी की सवार छोड़ हाल ही में बीजेपी में शामिल हो गए थे।

  • Related Posts

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!
    • TN15TN15
    • March 7, 2026

    बिहार के ‌ मुख्यमंत्री रहे‌ नीतीश कुमार से…

    Continue reading
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    हमारे तो सब से अच्छे संबंध हैं- आरसीपी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे में सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    विदेश दौरे सबसे अधिक पर विदेश नीति पर उपलब्धि शून्य?

    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच

    • By TN15
    • March 10, 2026
    दोहरे मापदंड महिला आजादी में बाधक : नारी चेतना मंच