ममता बनर्जी को टेंशन में डाल देगी प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी !

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन तृणमूल कांग्रेस से बेहतर होगा. 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की लहर का असर दिखा और हर बड़े राज्य में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी का दबदबा कायम रहा और यहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी नहीं बन पाई. अब प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2024 में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में टीएमसी से ज्यादा सीटें मिलेंगी. प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि उत्तर पूर्व और दक्षिण भारतीय राज्यों में भी बीजेपी की सीटें बढ़ेंगी, लेकिन पीएम मोदी का 370 सीटें जीतने का सपना पूरा होना मुश्किल है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता और मजबूत विपक्ष की कमी का फायदा एनडीए गठबंधन को मिल रहा है.

बंगाल के नतीजे करेंगे हैरान

प्रशांत किशोर के अनुसार एनडीए गठबंधन का 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है, लेकिन पश्चिम बंगाल में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे. उन्होंने कहा “मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहता, लेकिन पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन टीएमसी से बेहतर होगा. यहां के चुनावी नतीजे हैरान करने वाले और बीजेपी के पक्ष में होंगे. पीएम मोदी का दक्षिणी राज्यों का दौरा बीजेपी के लिए अच्छा संकेत है.”

दक्षिण भारत में भी बढ़ेंगी सीटें

एक इंटरव्यू के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि बंगाल के अलावा बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भी बीजेपी की सीटें बढ़ेंगी. हालांकि, उन्होंने किसी भी पार्टी की सीटों की संख्या नहीं बताई. पीके ने तर्क देते हुए कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता का फायदा बीजेपी को मिलेगा. पहले भी एनडीए गठबंधन को इसका फायदा मिला है. विपक्ष ने भी अपनी गलतियों के जरिए पीएम मोदी का खूब प्रचार किया है. प्रशांत किशोर भले ही दक्षिण भारत में एनडीए की सीटें बढ़ने की बात कह रहे हों, लेकिन अधिकतर ओपिनियन पोल में दक्षिण भारत में I.N.D.I.A. गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलने और सीटों की संख्या बढ़ने की बात कही गई है.

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल 

    SC ने नहीं दी थी फॉर्म 6 की इजाजात? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए ‘ECI पर सवाल