UP में हार के बाद मायावती का बड़ा फैसला, लोकसभा में बदला BSP का नेता; ब्राह्मण सांसद को हटा जाटव को मौका

द न्यूज 15

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। मायावती ने लोकसभा में पार्टी के नेता के पद से रितेश पांडे को हटाकर उनकी जगह गिरीश चंद्र जाटव को कमान दी है। गिरीश चंद्र जाटव की जगह संगीता आजाद लेंगी। मायावती ने लोकसभा स्पीकार ओम बिरला को खत लिखकर यह जानकारी दी है। मायावती के इस फैसले को यूपी चुनाव में पार्टी की हार और अगले लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति में बदलाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

मायावती ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को खत लिखकर बदलाव की जानकारी देते हुए कहा है कि पार्टी ने लोकसभा में दल के नेता रितेश पांडे की जगह अब गिरीश चंद्र जाटव को नामित किया है। राम शिरोमणि वर्मा उपनेता बने नरेंगे। संगीता आजाद को गिरीश चंद्र जाटव की जगह चीफ व्हिप बनाने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी को महज एक सीट पर जीत हासिल हुई तो वोट शेयर में भी करीब 10 फीसदी की गिरावट आ गई है। माना जा रहा है कि इस हार के बाद मायावती आने वाले दिनों में पार्टी संगठन में भी बड़े पैमाने पर बदलाव कर सकती हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने अंबेडकर नगर से सांसद रितेश पांडे को जनवरी 2020 लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया था। मायावती ने तब कहा था कि लोकसभा में पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एक ही समुदाय के होने के नाते इसमें थोड़ा परिवर्तन किया गया है। दानिश अली की जगह
रितेश पांडे को लोकसभा में बसपा का नेता बनाया गया था।

Related Posts

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
  • TN15TN15
  • March 12, 2026

नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

Continue reading
क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
  • TN15TN15
  • March 10, 2026

1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

  • By TN15
  • March 14, 2026
तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

  • By TN15
  • March 14, 2026
थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

  • By TN15
  • March 14, 2026
भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

  • By TN15
  • March 14, 2026
…तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

  • By TN15
  • March 14, 2026
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला