Noida News : नोएडा के हॉर्टिकल्चर डंपिंग ग्राउंड में लगी भीषण आग

ऋषि तिवारी

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 32 में बने डंपिंग ग्राउंड में होली की शाम को कूड़े और घास के खाली पड़े मैदान में भीषण आग लग गई, देखते—देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची है। मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां आग बुझाने में लग गई और पुलिस का कहना है आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 32 में कूड़े और घांस का एक बड़ा मैदान है, जिसमें सोमवार की शाम को भीषण आग लग गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची हैं, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। पिछले साल भी इसी मैदान में आग लगी थी।

गौरतलब है कि पिछले साल भी इसी मैदान में भीषण आग लगी थी, उस वक्त करीब एक हफ्ते का समय फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में लगा था। उस वक्त आग से निकलने वाले धुएं के चलते आसपास के कई सेक्टर वासियों को सांस लेने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आग कूड़े और सूखी घास में लगी थी, जो कई दिनों तक सुलगती रही थी।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर थू-थू होने पर बौखलाई सरकार, स्वतंत्र पत्रकारों पर अंकुश लगाने की तैयारी?  

    जंतर मंतर पर पत्रकारों के लिए गाइडलाइन जारी…

    Continue reading
    पत्रकारों के लिए दिल्ली पुलिस की गाइडलाइन, यूजर्स ने लगा दी क्लास

    जंतर मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    लंच के बहाने जंतर मंतर के लिए राहुल गांधी का कूच!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    PM मोदी के 25 साल पर RJD का वार!

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    ‘किसी भी राजनीतिक पार्टी से मिलने से ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर EC की सफाई

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश   

    PM मोदी का सेवा के 25 साल पूरे करने पर Gen-Z को दिया बड़ा संदेश