रानीगंज में मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया दिव्यांगों के लिए चार दिवसीय अंग प्रत्यारोपण शिविर**

रानीगंज – मारवाड़ी युवा मंच ने सत्यम स्मेल्टर्स और श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से कन्हैयालाल सराफ स्मृति भवन में चार दिवसीय दिव्यांगों के अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक और रतन लाल मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय प्रयास
उद्घाटन समारोह में डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा की मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिव्यांगों को नया जीवन देने के लिए यह शिविर एक अभूतपूर्व पहल है। इससे बड़ी मानव सेवा कुछ नहीं हो सकती। रानीगंज पुलिस के आईसी विकास दत्ता ने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई दिव्यांगों को निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण,वैशाखी और
कान की मशीनें प्रदान की गईं।
रानीगंज थाने के आईसी विकास दत्ता ने कहा कि वर्तमान में मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय स्तर पर 55वें स्थान पर है, लेकिन उनके कार्यों को देखते हुए यह जल्द ही शीर्ष 10 में शामिल होगा। इस शिविर में 150 से अधिक लोगों को कान की मशीन दी गई और 22 दिसंबर को कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए 150 लोगों का पंजीकरण किया गया। संस्था के मुख्य सलाहकार राजेश जिंदल ओर अध्यक्ष प्रतीक मोर ने बताया कि इससे पहले भी इस तरह के शिविर में सैकड़ों लोगों को कृत्रिम अंग दिए गए थे और इस बार बेहतर गुणवत्ता के कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे।
शिविर के संचालक श्याम जालान ने कहा कि संस्था के सदस्य पिछले एक महीने से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर रहे थे। दुरदराज के इलाकों से आए दिव्यांगों के चेहरों पर खुशी देखकर हमें भी समाज सेवा का बल मिला है।
इस अवसर पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष प्रतीक मोर,श्याम जालान,विनीत खंडेलवाल,नीरज अग्रवाल,सुमित क्याल, आयुष झुनझुनवाला,अमित बजाज,और महिला विंग देवी शक्ति की प्रमुख स्वीटी लोहिया एवं दीप्ति सराफ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह शिविर न केवल दिव्यांगों के जीवन में नया प्रकाश ला रहा है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में मारवाड़ी युवा मंच की उत्कृष्टता और समर्पण को भी उजागर कर रहा है।

  • Related Posts

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट…

    Continue reading
    रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    रांची के जेपीएससी स्टेडियम में 25 जुलाई से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर