दहेज उत्पीड़न से तंग विवाहिता की इलाज के दौरान मौत

किरतपुर। शादी में दान-दहेज कम लाने पर ससुरालियों द्वारा मारपीट कर घर से निकाली गई विवाहिता की मायके में इलाज दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले पति सहित सास, ससुर, देवर और पति के मामा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है। थाना क्षेत्र के गांव बुडगरी निवासी अतीक अहमद पुत्र अजीज ने अपनी पत्री मुसलिमा का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व थाना मण्डावली के गांव लाटक शाहपुर निवासी इस्लाम अली के पुत्र दानिश के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से की थी, अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। मगर ससुरालियों द्वारा कम दहेज लाने के लिये मुसलिमा को प्रताड़ित किया जाता था। एक माह पूर्व ससुरालियों ने मुसलिमा के साथ मारपीट की थी और उसे बेआसरा समझते हुए घर से निकाल दिया था। मुसलिमा अपने मायके मां-बाप के गांव बुडगरी आ गयी थी, मुसलिमा के अन्दरूनी गंभीर चोटें आयीं थी, तब मां-बाप ने उसका इलाज बिजनौर व चंदक में निजी अस्पतालों में कराया, मगर 26 अगस्त 2025 को इलाज के दौरान मुसलिमा की मौत हो गई। मृतका मुसलिमा के पिता अतीक अहमद ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मृतका के पति दानिश, व उसका भाई अरशद पुत्रगण अतीक, ससुर इस्लाम पुत्र हनीफ, सास कौसर पत्नी इस्लाम एंव पति दानिश का मामा बुन्दू पुत्र शफीक निवासीगण गांव लाटक शाहपुर थाना मण्डावली के विरुद्ध तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के…

    Continue reading
    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    यूनियन कैबिनेट के बैठक में मोदी सरकार ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी