गुरुद्वारा कमेटी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को किया गया सम्मानित

 अनुप जोशी

रानीगंज: आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आज रानीगंज के पंजाबी मोड़ इलाके में बने गुरुद्वारा पहुंचे यहां उन्होंने मत्था टेका इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से उनको फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला प्रवक्ता दिनेश सोनी आनंद शर्मा सहित यहां के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा पिछले उपचुनाव में यहां से टीएमसी को जीत हासिल हुई थी लेकिन उपचुनाव में ज्यादातर मौकों पर सत्ता पक्ष को ही जीत हासिल होती है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो एक देश एक चुनाव की नीति अपना रही है वह काफी अच्छी नीति है इससे पंचायत से लेकर लोकसभा तकएक ही बार में चुनाव होगा इससे काफी सुविधा होगी वहीं उन्होंने कहा कि वह इतनी गर्मी में भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं लेकिन उनके जो प्रतिद्वंदी है टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा वह अपनी शारीरिक अस्वस्थता के कारण निकल नहीं पा रहे हैं और जहां पर भी वह गए हैं आम जनता भी यही कह रही है कि उन्होंने अभी तक अपने प्रत्याशी को देखा नहीं है वही आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में पानी की परेशानी को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी हर घर में पीने का पानी पहुंचाना चाहते हैं लेकिन राज्य सरकार राजनीतिक कारणों से नरेंद्र मोदी के इस परियोजना को बंगाल में लागू नहीं कर रही है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार…

    Continue reading
    ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर आदित्य ठाकरे की प्रतिक्रिया, बागी सांसदों को बताया ‘एहसान फरामोश और बिकाऊ’
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    उद्धव ठाकरे गुट के 6 सांसदों की बगावत…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर