पुतला निर्माण कार्य जोरों से हुआ शुरू

ऋषि तिवारी
नोएडा। श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा सेक्टर 62 के रामलीला मैदान में रामलीला मंचन की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं।रावण,कुम्भकरण और मेघनाद के पुतलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।७० फीट के रावण,६५ फीट के कुम्भकरण और ६० फीट के मेघनाद के पुतलों का निर्माण किया जा रहा है।१२ अक्टूबर को विजयदशमी के अवसर पर इन पुतलों का दहन किया जाएगा।

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लोनी के अनुभवी कलाकारों के द्वारा बहुत ही सजीव पुतलों का निर्माण किया जा रहा है।समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि इस वर्ष मुरादाबाद की प्रसिद्ध मंडली श्री जानकी कला मंच के कलाकारों के द्वारा रामलीला की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी ।समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता ने बताया कि इस बार 5 हज़ार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी,जिसके लिये पांच सौ सोफे और चार हजार कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है।लोगों के खाने-पीने के लिए फूड स्टाल रहेगा और लोगों की सुरक्षा के लिए प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और नोएडा पुलिस की व्यवस्था रहेगी।

समिति के कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने बताया कि श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला 3 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक चलेगी।7 अक्टूबर को श्रीराम बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी,जो शहर के विभिन्न सेक्टरों से होते हुए सेक्टर-62 स्थित रामलीला स्थल पर पहुँचेगी।12 अक्टूबर को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा।13 अक्टूबर को श्रीराम और भरत मिलाप होगा ।उसके बाद डांडिया उत्सव मनाया जाएगा और इसके साथ 11 दिवसीय श्री रामलीला मंचन का समापन होगा।

  • Related Posts

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

    ​नोएडा । ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर नोएडा से…

    Continue reading
    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    नोएडा । न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी व अन्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया