तिहाड़ के वीवीवीआईपी वार्ड में रह रहे हैं मनीष सिसोदिया, सेवादारों से भी हैं लैस, सुकेश चंद्रशेखर ने एलजी से दलख देने को कहा

सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पर मनीष सिसोदिया की जान को खतरे की झूठी खबरें फैलाने का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि सिसोदिया जेल में एशोआराम में रह रहे हैं। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में मनीष सिसोदिया तिहाड़ जेल मे बंद हैं। जेल में उन्हें वीवीवीआईपी ट्रीटमेंट मिलने का आरोप लगाया गया है। महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि मनीष सिसोदिया को वीवीवीआईपी वार्ड में रखा गया है, जहां उन्हें सभी सेवाएं दी जा रही हैं। उसका कहना है कि इस वार्ड में हाई प्रोफाइल/वीआईपी कैदियों को रखा जाता था। उसने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और आप पर सिसोदिया की जान को खतरे की छूठी खबरें फैलाने आरोप भी लगाया है।

वुडेन फ्लोरिंग, घूमने के लिए गार्डन और एक्सक्लूसिव सुविधाओं से लैस है वार्ड नंबर 9

उसने कहा कि सिसोदिया को तिहाड़ की 9 नंबर जेल के 9 नंबर वार्ड में रखा गया है जो कि वीवीवीआई वार्ड है इसमें हाई प्रोफाइल/वीआईपी कैदियों को रखा जाता है। उसने कहा कि २०,००० स्कैवेयर फीट में बने इस वार्ड में सिर्फ ५ सेल हैं। सुकेश ने यह भी बताया कि इस वार्ड की फ्लोरिंग है और वॉक करने के लिए एक गार्डन भी है। उसका कहना है कि इस वार्ड की वुडेन फ्लोरिंग है और वॉक करने के लिए एक गार्डन भी है। उसका कहना है कि यह वार्ड सभी एक्सक्लूसिव सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा इसमें बैडमिंटन कोर्ट और डाइनिंग एरिया भी है।

एलजी से की जांच की मांग

उसने कहा कि इस वार्ड में अभी तक वीआईपी कैदियों को रखा जाता था। सहारा के सुब्रत राय, कलमाड़ी, अमर सिंह, ए राजा और यूनिटेक के संजय चंद्रा हैं, जिन्हें इस वार्ड में रखा गया था। सुकेश ने कहा कि साल २०१७-१०२८ में उसको भी आप नेता सत्येंद्र जैन के निर्देश पर इस वार्ड में रखा गया था। उसने आरोप लगाया कि सिर्फ पुराने कैदियों ओैर सेवादारोें को मनीष सिसोदिया के आराम के लिए इस वार्ड में रखा गया है। उसने एलजी से इस मामले में हस्तक्षेप करने की जांच की मांग की है। उसने कहा कि मैं न्याय के लिए आपके तत्काल हस्तक्षेप के लिए विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं। आपसे अनुरोध ह कि सिसोदिया को वर्तमान में दी गई वीवीवीआईपी सुविधाओं की तत्काल जांच शुरू करें और अधिकारियों के खिलाप कार्रवाई करें। उसने एलजी से उसे सुरक्षा मुहैया कराने का भी आग्रह किय है। वह इस समय मंडोली जेल में बंद है। उसका आरोप है कि जेल प्रशासन के कुछ अधिकारी सत्येन्द्र जैन के इशारे पर उसे परेशानी करते हैं।
दरअसल सुकेश चंद्रशेखर ठगी और मनी लॉ्ड्रिरंग मामले में मंडोली जेल में बंद है। कुछ दिन पहले उसकी सेल की छापेमारी का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें देखा गया कि प्रशासन को उसकी सेल से डेढ़ लाख रुपये की चप्पल और 80 हजार की दो जींस समेत कई लग्जरी आइटम बरामद हुए थे। इस वीडियो में वह फूट-फूट कर रोता हुआ भी नजर आया था।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन से पहले 2 बहनों की हत्या से सनसनी, भाई ने ही उतारा मौत के घाट
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    देहरादून। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद  में रुड़की के…

    Continue reading
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
    • TN15TN15
    • August 26, 2026

    नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद प्रधानमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी