धूमधाम से मनी अंबेडकर की 133 वीं जयंती

समस्तीपुर पूसा। प्रखंड क्षेत्र में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पूसा मंडल के अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष लखिन्द्र पासवान उर्फ नन्हे के अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर में डॉ बाबा साहब भीम राव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। बाबा साहब के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश उदय कुमार गुड्डू के द्वारा दिया गया।

साथ ही बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजली अर्पित किया गया। जिसमें मंडल अध्यक्ष रंजीत शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता उदय कुमार गुड्डू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा कुमारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड उप-प्रमुख रामपुकार महतो, महामंत्री आशीष कुमार रिक्की, पप्पू पंडित, उपाध्यक्ष अभिराम ठाकुर, महिला मोर्चा महामंत्री पिंकी देवी, युवा मोर्चा महामंत्री विनय कुमार शर्मा, संतोष कुमार, जीरा देवी, नवीन कुमार राम, मोहम्मद सितारे, मोहम्मद समशाद, चिंटू, किशन, एवं अन्याय लोग मौजूद थे।

दूसरी ओर हरिजन कॉलोनी श्रीरामपुर अयोध्या में डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती पूर्व मुखिया शिवचन्द राम की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रखंड के युवा नेता रौशन कुमार यादव ने किया। वक्ताओं में अपने संबोधन में वर्तमान सरकार के द्वारा संविधान पर हो रहे हमले, छेड़छाड़ और कुठाराघात से बचाने का संकल्प लिया।

अपने संबोधन में विशनपुर बथुआ पंचायत के सरपंच रीता पासवान ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण डॉ. अम्बेडकर ने हमें जो आवाज और अधिकार दिया है। उसे बरकरार रखने के लिए हम सभी एक जूट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। इस अवसर पर भाकपा-माले नेता किशोर कुमार राय, रा. लो. मोर्चा नेता आदित्य ठाकुर, पूर्व मुखिया अनिल राय, समाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार, अखलेश ठाकुर, गौरव किशोर भारती, , छात्रसंघ पूर्व नेता दीपू कुमार, अमरजीत पासवान, अनिल राय, रेखा देवी, इंद्रजीत शाह शिक्षक अमितकुमार बम बम साह, बंटी जायसवाल, सीताराम राम,कमलेश राय सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    INDIA गठबंधन के बीच 6 पॉइंट पर बनी बात, खड़गे बोले- ‘राष्ट्रपति से मांगेंगे वक्त’

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन