राजगीर सहित दानापुर रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर निःशुल्क पेयजल का हुआ प्रबंधन

राम विलास

राजगीर। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल द्वारा राजगीर रेलवे स्टेशन पर पिछले कुछ दिनों से व्याप्त पानी की समस्या को दूर करते हुए निःशुल्क पेयजल आपूर्ति शुरू कर दिया गया है। जिससे हजारों रेल यात्री प्रत्येक दिन लाभांवित हो रहे हैं ।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा नें बताया कि रेलवे स्टेशन पर गर्मियों में रेल यात्रियों के लिए राजगीर रेलवे स्टेशन सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पटना, दानापुर, पटना- साहिब,राजेंद्र नगर, मोकामा, आरा, बिहारशरीफ, बक्सर आदि स्टेशनों पर भी विभिन्न सुविधाओं के साथ की स्वच्छ एवं शीतल पेयजल का विशेष प्रबंध किया गया है।

अत्याधिक गर्मी के दौरान यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए दानापुर मंडल अपने स्टेशनों पर पर्याप्त पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दानापुर मंडल ने निःशुल्क शीतल पानी की व्यवस्था की है। गर्मी के दौरान यात्रियों को पेयजल की कमी ना हो इसके लिए राजगीर स्टेशन सहित कई स्टेशनों पर वाटर बिल्डिंग मशीन भी लगाई गई है।

वहीं कुछ स्टेशन पर स्काउट & गाइड के सदस्यों, गैर सरकारी संगठनों समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा भी सेवा भावनाओं से यात्रियों की प्यास बुझाने में अपने सक्रिय योगदान दे रहे हैं। स्टेशन पर यात्रियों को शीतल जल उपलब्ध कराकर पानी की अतिरिक्त आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है।

इनके द्वारा ट्रेन के स्टेशन पर आते ही सामान्य श्रेणी के डिब्बे में यात्रा कर रहे यात्रियों को पानी पिलाने व खाली बोतल में शीतल जल भरने का काम भी किया जा रहा है,उद्देश्य यही है कि मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों में कोई भी यात्री प्यासा ना रहे इससे रेल सफर की थकान और गर्मी के मौसम में बेहाल यात्रियों को राहत मिल सके ।

  • Related Posts

    दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के किरोड़ीमल कॉलेज तथा रामजस‌ कॉलेज‌ का‌ इतिहास!
    • TN15TN15
    • January 17, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के‌ यह कॉलेज आज हिंदुस्तान के…

    Continue reading
    दिल्ली में दबंगों का कहर : घर से निकाल कर मारपीट, बेटे ने पीसीआर से लगाई मदद की गुहार!
    • TN15TN15
    • January 5, 2026

    दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में 2 जनवरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?