प्रचंड ठंड पर गाना गाकर शख्स ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलग-अलग उपाय अपना रहे हैं। कोई रजाई में दुबका पड़ा है तो कोई आग के अलाव को जलाकर बैठा हुआ है। कई राज्यों में तो सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं। लेकिन इस ठंड का असर लोगों की जिंदगी पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी होता हुआ दिख रहा है। बीते कुछ समय पहले पॉल्यूशन के मुद्दे पर दो लड़कों की गाई व्यंग्य से भरी कव्वाली सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसके बोल थे..’तुम्हे क्लीन हवा भूल जानी पड़ेगी, दिल्ली एनसीआर में आ कर तो देखो.. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस से बच ना सकोगे, बिल हॉस्पिटल का बचा कर तो देखो.’ कुछ इस तरह से लिरिक्स के साथ गाई गई इस कव्वाली के बोल तो कमाल के थे ही, गाने वाले की आवाज भी बेहद सुर में थी. इस वीडियो को देख इंटरनेट पर लोग इनके कायल हो गए थे. अब एक बार फिर इस कड़ी में बाइक चलाता एक शख्स ठंड के ऊपर गाना गाता नजर आ रहा है, जिसे सुनकर लोग कह रहे हैं, ‘वाह..मान गए जनाब.’
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड काफी बढ़ गई है. ठंड के बढ़ने के साथ-साथ कोहरा और धुंध भी काफी बढ़ गया है. देशभर में बढ़ती इस ठंड का असर सोशल मीडिया पर भी देखने को भी मिल रहा है. हाल ही में ठंड पर वायरल हो रहे इस गाने के सुर प्रसिद्ध फिल्म और थिएटर अभिनेता, गायक, पटकथा लेखक, गीतकार, संगीतकार और लेखक पीयूष मिश्रा के एक मशहूर गीत संग्रह ‘आरम्भ है प्रचंड’ से लिया गया है, जिसे सुनकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. गैंग्स ऑफ वासेपुर, मकबूल, गुलाल और पिंक जैसी फिल्मों से सुर्खियां बटोरने वाले पीयूष मिश्रा के गीतों में मिलन की महक भी है और जुदाई की कसक भी. अपनी कई कविताओं में पीयूष वीर रस के उन कवियों की याद दिलाते हैं, जिनकी रचनाओं ने रण के मैदान में जान फूंकने का काम किया. हाल ही में उनके ऐसे ही गीत संग्रह में से एक ‘आरम्भ है प्रचंड’ एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार बोल कुछ अलग हैं.

वीडियो में बाइक चलाते हुए एक शख्स ठंड के ऊपर गाना गाता नजर आ रहा है. इसी कड़ी में कुछ दिन पहले एक और शख्स इसी तरह ठंड पर गाना गाता नजर आया था, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में आप सुन सकते हैं कि शख्स ‘आरंभ है प्रचंड’ की धुन पर ठंड पर एक शानदार गाना बनाया है. गाने की लाइन सुनें तो वह एक-एक शब्द में यह बताने की कोशिश कर रहा है कि, ठंड की गंभीरता कितनी बढ़ गई है. वीडियो में शख्स सबसे मजेदार बात बताते हुए कहता है कि, अगर आप ठंड के मौसम में नहाना नहीं चाहते, तो सिर्फ अपना सिर गीला कर लीजिए और काम हो जाएगा. आगे वह कहता है, स्नान करने वाले को खुद को पवित्र नहीं समझना चाहिए. आप भी सुनिए ये गाना.

  • Related Posts

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक
    • TN15TN15
    • March 6, 2026

    नोएडा । केंद्र की भाजपा सरकार की मजदूर,…

    Continue reading
    निजी अस्पताल सस्ती, सुलभ और विश्वसनीय चिकित्सा दें : योगी आदित्यनाथ
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    राजेश बैरागी  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने किया UPSC में किया टॉप!

    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    • By TN15
    • March 6, 2026
    माकपा की 24 मार्च को रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली, तैयारियों को लेकर नोएडा में बैठक

    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    आखिर बिहार में भी बीजेपी ने ढहा दिया समाजवादियों का किला!

    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरान की ‘खोर्रमशहर-4’ मिसाइल: इजरायल की 7-लेयर एयर डिफेंस को भेदने का दावा!