लखनऊ में अखिलेश यादव की वर्चुअल रैली को संबोधित करने जाएंगी ममता बनर्जी

द न्यूज़ 15
लखनऊ। आज लखनऊ में अखिलेश यादव के साथ बीजेपी के खिलाफ वर्चुअल रैली करने पहुचेंगी पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी। पिछले साल जब पश्चिम बंगाल में चुनाव था तो अखिलेश यादव ने भी सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और सपा राज्य सभा सदस्य जया बच्चन को ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने के लिए भेजा था। जनवरी में उन्होंने ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया था।
अब तक के ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में मुख्य रूप से सपा और भाजपा आमने सामने हैं।
ममता बनर्जी पहली बार सपा का प्रचार करने नहीं जा रही हैं बल्कि साल 2017 में भी वह लखनऊ में प्रचार करने पहुंची थीं। समजावादी पार्टी भी कई साल से टीएमसी के लिए प्रचार करती रही है। सपा नेता ने कोलकाता में मीडिया को बताया, ‘अखिलेश यादव चाहते हैं कि ममता बनर्जी उनके लिए प्रचार करें क्योंकि उनकी छवि पूरे देश में भाजपा विरोधी है। चुनाव आयोग ने फिजिकल कैंपेनिंग पर रोक लगा दी। ऐसे में वर्चुअल मीटिंग ही एक चारा बचा है।’
टीएमसी के एक वरिष्ठ नेताा ने बताया कि 8 फऱवरी को ममता बनर्जी लखनऊ में रह सकती हैं औऱ वह अखिलेश यादव के लिए वर्चुअल रैली भी कर सकती हैं। वह वाराणसी भी जा सकती हैं। अखिलेश य़ादव से उनकी मुलाकात होगी उसके बाद रैली का समय पता चल पाएगा। इसके बाद मंगलवार को वे दोनों संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बनर्जी इस चुनाव में सपा का सहयोग करना चाहती हैं।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!