ममता की टीएमसी और मायावती की बसपा बीजेपी की बी टीम: भूपेश बघेल

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मायावती को बीजेपी की ‘बी टीम’ करार दिया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी की ओर से पर्यवेक्षक की भूमिका निभा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल कांग्रेस ही है, जो बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। बसपा और इन दिनों गोवा समेत देशभर में तृणमूल बीजेपी की टीम की भूमिका निभा रही है।

भूपेश बघेल ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें अपने इरादे साफ करने होंगे कि वह मोदी सरकार के खिलाफ लड़ रही है, या विपक्ष के साथ है। उनकी बातचीत से लगता है कि वह बीजेपी को नहीं बल्कि विपक्ष से लड़ रही हैं। कांग्रेस के बिना राष्ट्रीय स्तर पर कोई विपक्षी गठबंधन संभव नहीं है। बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ही सबसे बड़ी पार्टी है।

गोवा में टीएमसी चुनाव लड़ रही है, जहां उनको पता है कि राज्य में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। ऐसे में वह बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए वहां से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि पूरे साल की टीएमसी राज्य में नदारद रहीं।

बघेल ने कहा ममता बनर्जी बोलती हैं कोई यूपीए नहीं है, जबकि वे तो 2012 से ही यूपीए का हिस्सा नहीं हैं तो वह इस पर बयानबाजी क्यों कर रही हैं। वो सत्ताधारी दल से लड़ रही हैं या विपक्षी दलों के नेताओं से लड़ना चाहती हैं। ममता बनर्जी को इरादे स्पष्ट करने होंगे।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोग डर के साये में जी रहे हैं क्योंकि वहां तानाशाही पार्टी सत्ता में है जहां असहमति की आवाज दबा दी जाती है। बघेल ने दावा किया कि भाजपा ने कोई भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया है, इसके बजाय वह मजहबी टिप्पणियों के माध्यम से लोगों का ध्यान बंटाने और आपस में बांटने की ही कोशिश की है।

उन्होंने कहा कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो उत्तर प्रदेश में भाजपा शासन के खिलाफ लड़ रही है। ऐसा लग रहा है कि दो अन्य विपक्षी दल कहीं नहीं है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा बसपा तो चुनाव से पहले या बाद में बीजेपी को समर्थन करने ही जा रही है इसलिए उनको इस बात का ऐलान पहले ही कर देना चाहिए।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

  • By TN15
  • June 11, 2026
यूपी चुनाव के लिए BJP में कब होगी सीट शेयरिंग की बात? संजय निषाद को गृह मंत्री अमित शाह ने बता दिया समय

बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

  • By TN15
  • June 11, 2026
बच्चों में नैतिक शिक्षा की आवश्यकता

टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

  • By TN15
  • June 11, 2026
टांग खींचने नहीं, हाथ थामने की संस्कृति विकसित करें

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी