पटना के पुनपुन में बड़ा हादसा

 सत्संग सुनने आए 250 लोगों पर गिरी मकान की दीवार, 50 से ज्यादा घायल

 पटना। पटना के पुनपुन में एक पुराने मकान की दीवार गिरने से 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा श्रीपालपुर गांव में हुआ, जहां लोग एक सत्संग के लिए इकट्ठा हुए थे। हालांकि पुलिस 30 लोगों के घायल होने की बात बता रही है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण मकान की दीवार गिर गई, जिससे यह हादसा हुआ। घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसमौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब लोग श्रीपालपुर में कॉलेज के पूर्व प्राचार्य रामदयालु सिंह के पुश्तैनी मकान में सत्संग कर रहे थे। तभी अचानक बारिश शुरू हुई और पुराने मकान की दीवार ढह गया। हादसे में लगभग 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से 20-25 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
चश्मदीदों के मुताबिक, सत्संग में करीब 250 लोग मौजूद थे। बारिश के कारण पुरानी दीवार अचानक गिर गई, जिससे भगदड़ मच गई। ज्यादातर महिलाएं और बच्चे इस हादसे का शिकार हुए हैं। करीब 5 दर्जन महिलाओं के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आसपास के प्रखंडों से एम्बुलेंस बुलानी पड़ी। सूचना मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस, एसडीओ, बीडीओ और सीओ भी मौके पर पहुँच गए। सभी मिलकर बचाव कार्य में जुट गए।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव मिश्रा ने बताया, ‘पुनपुन इलाके में श्रीपालपुर के पास एक दीवार गिरने से कम से कम 30 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र ले गए। शुरुआती खबरों से पता चलता है कि पीड़ितों को मामूली चोटें आई हैं।’ मिश्रा ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 2.15 बजे हुई और उस समय स्थानीय लोगों ने वहां एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    न यादव, न कुर्मी, न कोईरी… बिहार में सवर्ण नेता को मुख्यमंत्री बनाएगी BJP!
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर…

    Continue reading
    नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा
    • TN15TN15
    • March 5, 2026

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औपचारिक रूप…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    गुनाह कोई करे शर्मिंदगी सबको उठानी पड़े!

    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

    • By TN15
    • March 7, 2026
    क्या भारत में वाकई होने वाली है रसोई गैस की किल्लत ?

     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    • By TN15
    • March 7, 2026
     पाकिस्तान अभी ईरान की जंग में सीधे नहीं कूद रहा है!

    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    • By TN15
    • March 7, 2026
    स्वस्थ जीवन, सबसे बड़ा धन!

    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    • By TN15
    • March 6, 2026
    RCP सिंह की PM मोदी से बड़ी अपील, ‘नीतीश कुमार केंद्र में जा रहे हैं तो उन्हें मिले बड़ा दायित्व 

    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?

    • By TN15
    • March 6, 2026
    ईरानी ड्रोन अटैक से पस्त हुआ अमेरिका? सेना के अधिकारियों ने बंद कमरे में क्या बताया ?