जनवरी में मंईयां सम्मान योजना की मिलेगी दो किस्त

 झारखंड की महिलाओं को सोरेन की सौगात

रांची। मंईयां सम्मान योजना का लाभ जिन महिलाओं को मिल रहा है, उनको जनवरी 2025 में 2500 रुपए नहीं, 5000 रुपए मिलेंगे। जनवरी के महीने में महिलाओं के अकाउंट में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दोहरी सौगात मिलेगी। 2500-2500 रुपए की 2 किस्तें उनके अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी। इस तरह मंईयां सम्मान योजना की हर लाभुक के बैंक में नये साल के पहले महीने में 5,000 रुपए पहुंचेंगे। पहली किस्त 6 जनवरी को और दूसरी किस्त 15 जनवरी को लाभुकों के खाते में ट्रांसफर किये जाने की संभावना है। अब तक महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए आते थे। इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया है। झारखंड सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत अगस्त 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की थी। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने उनके खाते में प्रति माह 1,000 रुपए ट्रांसफर करने का फैसला किया था। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने घोषणा पत्र में ऐलान किया कि वह दोबारा सत्ता में लौटी, तो मंईयां सम्मान की राशि बढ़ाकर 2500 रुपए कर देगी। झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भाकपा माले (लिबरेशन) के गठबंधन ने प्रचंड जीत हासिल की और पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर सत्ता में आई। दिसंबर में महिलाओं के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर होने थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इसमें विलंब हुआ। मुख्यमंत्री ने 28 दिसंबर 2024 को 2500 रुपए की पहली और मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने वाले थे। नामकुम में कार्यक्रम की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। इसी बीच, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर देश भर में 7 दिन के शोक की घोषणा हुई। झारखंड सरकार ने भी प्रदेश में शोक का ऐलान किया। इसलिए इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। अब चर्चा है कि हेमंत सोरेन 6 जनवरी को 2500 रुपए की पहली किस्त (मंईयां सम्मान योजना की पांचवीं किस्त) लाभुकों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। नामकुम में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के 24 जिलों से करीब 3 लाख महिलाओं के आने की संभावना है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अगस्त 2024 में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी। महिलाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गई थी। मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हर लाभुक के खाते में अब तक 1000 रुपए भेजती रही है। चुनाव से पहले इस राशि को बढ़ाकर 2500 रुपए करने का ऐलान किया गया। झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले मंईयां सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का ऐलान किया था। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ‘गोगो दीदी’ योजना के तहत हर लाभुक महिला को 2100 रुपए देने की घोषणा की थी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    23 अक्टूबर को पुलिस दमन के खिलाफ दिल्ली में उतरेंगे देशभर के किसान!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    अमरीका में डॉ. लोहिया के सिद्धांत वोट, जेल ,फावड़ा की गूंज!

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त