वर्दी में कॉन्स्टेबल की रील से ‘महका’ भोजपुर एसपी ऑफिस

 आरा। भोजपुर में तैनात एक महिला सिपाही ने वर्दी पहनकर एक रोमांटिक गाने पर रील बनाई है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही का नाम गूंजा कुमारी है और वो भोजपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में काम करती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठ रहे है।
दरअसल, बिहार पुलिस मुख्यालय ने 15 मई 2023 को सभी आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी कर वर्दी में या हथियार के साथ रील बनाने पर रोक लगा दी थी। मुख्यालय का कहना था कि ऐसा देखने को मिल रहा है कि कुछ पुलिसकर्मी सार्वजनिक प्लेटफार्म पर वर्दी, हथियार, गोला बारूद, के साथ खुफिया जगह पर अत्यधिक रील बना रहे हैं।
पलिस मुख्यालय ने यह भी कहा था कि यह न केवल नियम का उल्लंघन है। यह उनके कार्यकुशलता और एकाग्रता को भी प्रभावित करता है। इसके साथ ही मुख्यालय ने यह भी स्पष्ट किया था कि इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि उन निर्देशों का उल्लंघन करने वाले को कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
हालांकि, इस आदेश के बावजूद महिला सिपाही ने वर्दी में रील बनाई है। इस घटना के बाद भोजपुर पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। लोगों का कहना है कि एक तरफ जहां भोजपुर पुलिस अपने अच्छे कामों के लिए जानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जो विभाग का नाम खराब कर रहे हैं। इस मामले पर अभी तक किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी