आनंदलोक अस्पताल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का दायित्व महेंद्र शर्मा को सौंपा गया

आनंदलोक अस्पताल में AIMS जैसी सुविधाएं देने की तैयारी

अनूप जोशी

रानीगंज – आनंदलोक अस्पताल को नए आयाम में सुसज्जित करने के लिए आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आनंदलोक के संस्थापक देव कुमार सराफ ने विधिवत रूप से आसनसोल के उद्योगपति महेंद्र शर्मा को अस्पताल का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर कोलकाता के उद्योगपति राजकुमार सराफ ने अस्पताल को एक एंबुलेंस प्रदान की। साथ ही समाजसेवी सुशील अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर देव कुमार सराफ, महेंद्र शर्मा, सुशील कुमार, समाजसेवी विष्णु सराफ, विमल सराफ, चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष अरुण भर्तियां, संदीप शर्मा और अन्य विशिष्ट गण उपस्थित थे।

इस दौरान महेंद्र शर्मा ने कहा कि आनंदलोक अस्पताल एक सेवा मूलक संस्था है जो कम से कम खर्च में अच्छी चिकित्सा सेवा प्रदान करती रही है। हालांकि, कुछ असुविधाएं जरूर रही हैं, लेकिन उनका प्रयास है कि इसे एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित किया जाए। अस्पताल में सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिसमें हृदय रोग से संबंधित ऑपरेशन और विभिन्न प्रकार की सर्जरी शामिल हैं।

महेंद्र शर्मा ने कहा कि रानीगंज में अच्छे कार्य के लिए सहयोग करने वाले लोगों की कमी नहीं है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जैसे रानीगंज के लोगों की मदद से श्याम मंदिर बनकर तैयार हुआ, वैसे ही रानीगंज के लोग चाहेंगे तो यह अस्पताल भी एक बार फिर से बेहतरीन चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा।

आनंदलोक के संस्थापक देव कुमार सराफ ने बताया कि उन्होंने अपने प्रयास से इस अस्पताल को अब तक चलाया है और उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा चिकित्सा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के बीच, यह अस्पताल एक नई दिशा प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी यहां पर फिर से बाईपास सर्जरी की सेवा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां पर AIMS जैसी सुविधा उपलब्ध होगी क्योंकि AIMS में जो विभाग मौजूद हैं, आनंदलोक अस्पताल में भी वे सभी विभाग मौजूद हैं। कोई कारण नहीं है कि यहां पर लोगों को AIMS जैसी सेवा न मिल सके। उन्होंने कहा कि रानीगंज में ऐसे कई लोग हैं जो आनंदलोक अस्पताल को फिर से अपनी पुरानी बुलंदी तक पहुंचाने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार हैं। उनके सहयोग से नई तकनीक लगाकर और इलाज के खर्च में थोड़ी बढ़ोतरी करके आनंदलोक अस्पताल को फिर से अपने पुराने बुलंदी पर पहुंचाया जाएगा।

  • Related Posts

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading
    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए