महात्मा गांधी के सत्याग्रह को समेटे चंपारण में तोड़ कर फेंक दी गई उनकी प्रतिमा

बिहार के मोतिहारी में बापू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

द न्यूज 15 
पटना। वाह रे आजादी के बाद के बदलाव राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस चंपारण से अपना सत्याग्रह शुरू किया था, वहीं पर अब उनकी प्रतिमा तोड़ कर फेंक दी गई है। इस प्रतिमा को बापू के सत्याग्रह की याद में लगाया गया था।
बिहार पुलिस के अनुसार बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में एक पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा सोमवार सुबह क्षतिग्रस्त पाई गई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चरखा पार्क के अंदर कुछ स्थानीय लोगों ने मूर्ति को उखाड़ दिया और कुछ मीटर दूर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि सुबह जब स्थानीय लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा तो पुलिस को सूचना दी। शहर के गांधी वादी लोग भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे और रोष व्यक्त किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद आला अधिकारी भी अपने दल-बल के साथ पहुंचे और मौके का मुआयना किया। जिसके बाद टूटी हुई मूर्ति का हिस्सा पार्क से कुछ ही दूरी पर मिल गया। पुलिस ने टूटी हुई मूर्ति के अवशेष को संरक्षित करके अपने पास रख लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार चरखा पार्क में बापू के चंपारण सत्याग्रह की शताब्दी पर इस मूर्ति को स्थापित किया गया था। जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि इस घटना में शामिल आरोपी व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया है। इस बीच जिला प्रशासन ने संबंधित एजेंसी को महात्मा गांधी की प्रतिमा को फिर से लगाने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि जल्द ही एक नई प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि पार्क में सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही पार्क का निर्माण करने करने वाली संस्था से भी स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि पार्क की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था क्यों नहीं की गई थी?

Related Posts

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

एसकेएम मांग करता है कि चीनी मिल उद्योग…

Continue reading
किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA