महात्मा गांधी के परपौत्र ने किया भितिहरवा गांधी आश्रम से यात्रा प्रारंभ

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। महात्मा गांधी के परपौत्र तुषार गांधी पश्चिम चम्पारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से यात्रा प्रारंभ किया। यात्रा के दौरान राजकुमार शुक्ला कॉलेज चनपटिया के सतवरिया में राजकुमार शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वे वृंदावन आश्रम पहुंचे। जहां महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद बेतिया में शहीद स्मारक पर 1942 के शहीदों के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद महाराजा पुस्तकालय बेतिया में एक आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने देश में बढ़ रहे नफरत की माहौल ,धार्मिक तनाव और टूटती भाईचारा का एकमात्र जिम्मेदार मोदी सरकार को बताया। उन्होंने आम जनता से अपील किया कि आज एकजुट होकर बिहार के डबल इंजन की सरकार के विरुद्ध अपने मतों का इस्तेमाल कर उसे पराजित करें। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कोर ग्रुप के सदस्य डा . सुनीलम ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए चुनाव आयोग के कंधों पर सवार होकर भारतीय जनता पार्टी और उनकी डबल इंजन की सरकार दलित, कमजोर वर्ग तथा अल्पसंख्यकों को मतों से वंचित करने की मुहिम चला रही है। भाकपा के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश क्रांति ने कहा कि वोटर पहचान पत्र से मतदान किया जाता है। जिस आधार कार्ड से सारे इकाइयों को संबद्ध किया गया है। उसे दस्तावेज के रूप में नहीं माना जा रहा है। लोगों से उनके माता और पिता के जन्म प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। बिहार की जनता की एकजुटता इनकी मनसा को चकनाचूर कर देगी। बिहार राज्य किसान सभा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य का. चाँदसी प्रसाद यादव ने बिहार में बढ़ रहे कृषि संकट की चर्चा करते हुए बिहार में बंद पड़े सभी चीनी मिलों को चालू करने,गन्ना का मूल्य 550 रुपए घोषित करने , घटटौली पर रोक लगाने की मांग की उन्होंने यह अभी कहा कि वर्षा के अभाव में खेत में लगे धान सुख रहे हैं। इसलिए बिहार सरकार अविलंब सिंचाई की व्यवस्था करे तथा फसल हर्जाना किसानों को दे। मौके पर सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष भारत भूषण दुबे, जिला संगठन प्रभारी हसन खान, फरहान राजा, आलमगीर हुसैन इत्यादि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छाती दबाना और सलवार उतारना रेप नहीं! तो क्या है कानून में बलात्कार की परिभाषा?  
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    पटना हाईकोर्ट की एक हालिया कानूनी टिप्पणी ने…

    Continue reading
    बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
    • TN15TN15
    • July 16, 2026

    बिहार में पटना के करबिगहिया में बंटी यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

    • By TN15
    • July 17, 2026
    ‘ये जो फोटो-वोटो लाए हैं…’, हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?

    दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

    • By TN15
    • July 17, 2026
    दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- ‘जान जोखिम में ना डालें

    • By TN15
    • July 17, 2026
    जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुए पवन खेड़ा, सोनम वांगचुक से बोले- ‘जान जोखिम में ना डालें

    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    • By TN15
    • July 17, 2026
    10 साल बनाम 5 साल से अब कुछ नहीं होगा अखिलेश जी, आंदोलन ही सत्ता का एकमात्र रास्ता ! 

    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    • By TN15
    • July 17, 2026
    यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान!

    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

    • By TN15
    • July 17, 2026
    पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत