Maharashtra Politics : शिंदे गुट को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 12 तक कोई फ्लोर टेस्ट नहीं 

Maharashtra Politics : आदित्य ठाकरे ने भगोड़े बताये  

मुंबई। महाराष्ट्र में चल रहे सियासी घमासान के बीच उच्चतम न्यायालय की ओर से शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे गुट को राहत मिली है। दरअसल शिंदे ने सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर कर विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने और डिप्टी स्पीकर नरहरि जरवाल की भूमिका को लेकर सवाल उठाये गए थे।

सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र सरकार, केंद्र और दूसरी याचिकाओं पर सुनवाई की और नोटिस जारी कर पांच दिनों में जवाब तलब किया है। इस मामले पर कोर्ट अब 12 जुलाई को सुनवाई करेगा। इसमें दो राय नहीं कि यह फैसला शिंदे गुट के लिए राहत लेकर आया है।

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के नेता अजय चौधरी और सुनील प्रभु को भी नोटिस जारी किया है। साथ ही महाराष्ट्र भवन, डिप्टी स्पीकर, महाराष्ट्र पुलिस को भी नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने सभी विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है।

 सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि फैसले तक कोई फ्लोर टेस्ट नहीं होगा। डिप्टी स्पीकर को अपना जवाब पांच दिनों में देना है। उधर महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने सरकार के गिरने के प्रश्न पर कहा है कि उन्हें जीत का भरोसा है कि उनके साथ सभी का प्यार है। विश्वासघात करने वाले जीतते नहीं हैं, भगोड़े हैं।  उन्होंने  कहा कि हर विधायक को आंख में आंख डालकर जवाब देना होगा।

 

  • Related Posts

    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading
    क्या मोदी लोगों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील कर सकते हैं?
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    1965 में जब भारत पाकिस्तान के साथ युद्ध…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 13, 2026
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    युवा कुंभ का आयोजन

    • By TN15
    • March 13, 2026
    युवा कुंभ का आयोजन

    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल, मौतों की आशंका

    • By TN15
    • March 13, 2026
    कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड फैक्ट्री में भीषण आग, कई श्रमिक घायल,  मौतों की आशंका

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    • By TN15
    • March 13, 2026
    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?

    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    • By TN15
    • March 13, 2026
    हकीकत की ठोकरें हमें हमारे ख्वाबों की असली कीमत समझाने…

    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

    • By TN15
    • March 13, 2026
    अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई