Maharashtra: अंधविश्वास का खौफनाक खेल ! ढोंगी बाबाओं ने नाबालिग को ‘देवी-नागिन’ बताकर बनाया शिकार

महाराष्ट्र के सांगली जिले के विटा शहर से अंधविश्वास और यौन शोषण का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को धार्मिक और दैवीय शक्तियों वाला बताने वाले तीन लोगों ने एक नाबालिग लड़की को झूठे आध्यात्मिक दावों में फंसाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर विटा के पुलिस स्टेशन में महेश मोहन बाबर, संकेत संदीप निकम और सूरज उपाध्ये के खिलाफ पोक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा और जादू-टोना निवारण अधिनियम 2013 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

‘पिछले जन्म की नागिन’ बताकर फंसाया

 

जानकारी के मुताबिक, विटा के पाटिल बस्ती इलाके में पिछले कुछ समय से ‘कडेश्वर धाम अध्यात्म संस्था’ नाम का एक आश्रम चलाया जा रहा था, जहां कई तरह की गड़बड़ियां चल रही थी, यहां आरोपी लोगों को दैवीय शक्तियों और पूजा-पाठ के नाम पर अपने जन में फंसाते थे।  पीड़ित लड़की स्वास्थ्य समस्याओं से काफी परेशान थी. इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने उसे बताया कि उसके शरीर में देवी का वास है और संकेत निकम कोई साधारण व्यक्ति नहीं बल्कि “महाकाल और बालूमामा का अवतार” है।
इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह पिछले जन्म में “नागिन” थी और संकेत निकम “नाग” था, इसलिए इस जन्म में दोनों की शादी होना तय है. इसी बहाने आरोपी ने लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

 

कैसे की लाखों की ठगी?

 

पीड़िता के अनुसार, जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई. आरोपी सूरज उपाध्ये ने डराते हुए कहा कि अगर किसी को कुछ बताया तो उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी जाएगी।

इसके बाद, पूजा और हवन के नाम पर आरोपियों ने पीड़िता के पिता से करीब 5 लाख रुपये भी ऐंठ लिए. इसमें 4 लाख 50 हजार रुपये बैंक खाते में और 50 हजार रुपये नकद लिए गए. लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक शोषण से परेशान होकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत करके विटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस मामले में…

    Continue reading
    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    पिंक सिटी जयपुर में कानोता पुलिया के पास…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    SIR रद्द करो, मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा दो !

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और महाभियोग की मांग को लेकर किसान सभा व किसान एकता संघ का प्रदर्शन

    सुनो ए ताना शाह

    सुनो ए ताना शाह

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’