अकबर से सत्ता के लिए लड़े महाराणा प्रताप,  भाजपा विधायक का पलटवार 

द न्यूज 15  

नई दिल्ली। भाजपा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप पर टिप्पणी को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा है। शुक्रवार को वासुदेव देवनानी ने कहा कि डोटासरा ने उस महान योद्धा का अपमान किया है जिन्होंने अपनी जिंदगी मातृभूमि की सुरक्षा में न्यौछावर कर दी। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को डोटासरा ने कहा था कि महाराणा प्रताप और अकबर के बीच सत्ता के लिए संघर्ष हुआ था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसे धार्मिक रंग दे दिया।
उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए देवनानी ने कहा, ‘महात्मा गांधी ने लंदन में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराणा प्रताप की बहादुरी की प्रशंसा की थी। यहां तक कि वियतनाम भी हल्दीघाटी के युद्ध से प्रेरणा लेने की बात कर रहा है। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद एक महान शख्सियत की वीरगाथा को कमजोर बताने की साजिश चल रही है।’
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाराणा प्रताप ने मेवाड़ के सम्मान को खोने नही दिया। कई मुश्किलों का सामना करने के बावजूद वो मातृभूमि की रक्षा औऱ सम्मान के लिए लड़ते रहे। उन्होंने कहा कि एक महान योद्धा द्वारा आजादी की एक ऐतिहासिक लड़ाई को सत्ता की लड़ाई बताना विचलित मानसिकता को दिखाता है।
डोटासरा ने कहा था कि बीजेपी हर चीज को हिंदु-मुस्लिम के धर्म के नजरिये से देखती है। महाराणा प्रताप ने अकबर के साथ सत्ता के लिए लड़ाई लड़ी थी लेकिन भाजपा ने इसे धार्मिक रंग दे दिया। बता दें कि महाराणा प्रताप एक महान राजपूत शासक थे। मुगल शासक की सेना के साथ उन्होंने भीषण युद्ध किया था। जिसे हल्दीघाटी युद्ध के नाम से जाना जाता है।

Related Posts

सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

केंद्र की ओर से हिरासत को तत्काल प्रभाव…

Continue reading
सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
  • TN15TN15
  • March 14, 2026

लद्दाख में हिंसा को लेकर गिरफ्तार किए गए…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

  • By TN15
  • March 16, 2026
शिक्षक नेता पर भड़के मिनिस्टर दयाशंकर सिंह

ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

  • By TN15
  • March 16, 2026
ट्रम्प को बड़ा झटका, होर्मुज पर चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया ने ठुकराई अमेरिका की अपील 

अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

  • By TN15
  • March 16, 2026
अब अमेरिका से उठी आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी और मोहन भागवत की चुप्पी से उठे बड़े सवाल ?

अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

  • By TN15
  • March 16, 2026
अज्ञानी रिश्तों में झुकता नहीं-अहंकार, रिश्ते और जीवन की सच्चाई

भारत में जाति और डिजिटल अर्थव्यवस्था : असमानता, सत्ता और आंबेडकरवादी चुनौती