मदरसा शिक्षक अपनी लंबित मांगो को लेकर समाहरणालय गेट पर दिया धरना

पश्चिम चम्पारण/बेतिया। बिहार के मदरसा शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय गेट पर दिया धरना। मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (एमडीओ) के महासचिव आजाद आलम, शिक्षक सैफुल्लाह मजहरी, मोहम्मद शाह आलम और राशिद जमाल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि आज हम लोग पूरे जिला में धरना दे रहे। अगर हम लोगो के मांगो को नहीं माना गया तो आने वाले दिनों में सभी मदरसा को बंद कर पटना के गर्दनी बाग में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। राशिद जमाल ने कहा कि मदरसा शिक्षकों की समस्याएं लंबे समय से अनसुनी की जा रही है जब तक सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

मदरसा शिक्षकों की प्रमुख मांगों में सभी श्रेणी के शिक्षक और कर्मचारियों के लिए वेतन वृद्धि एवं चिकित्सा भत्ता, नए जेआइटी शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि व 1637 मदरसों का वेतन जारी करना शामिल है, जिनकी ऑडिट रिपोर्ट बोर्ड को उपलब्ध है. वहीं, हाजिज के वेतन का एकीकरण (मौलवी के पद के समकक्ष मान्यता), 2011 के बाद बहाल क्लर्क और चपरासी के वेतन में संशोधन, पुराने वेतनमान पर बहाल शिक्षकों के लिए पीएफ लागू करने की मांग की गयी है.

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी