मध्य प्रदेश: पिता ने शरीरीक संबंध बनाने को कहा, इनकार करने पर बेटी की हत्या कर डेड बॉडी से किया दुष्कर्म

नई दिल्ली 

मध्यप्रदेश|  गुना जिले में पिता के द्वारा अपनी बेटी के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। पिता ने हत्या के बाद 14 साल की बेटी के शव से दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी को पहले जंगल में ले जाकर रेप की कोशिश की। जब बेटी ने विरोध किया तो पिता हैवान बन गया और बेटी का गला दबाकर उसे मौत की घाट उतार दिया। उसके बाद भी यह हैवान पिता नही रुका और बेटी शव के साथ रेप किया। आरोपी पिता घटना को अंजाम देने के बाद खुद ही थाने में बेटी की गुमशुदगी भी लिखाने पहुंच गया। पुलिस ने जब सख्ती से उससे पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दे यह सनसनीखेज मामला गुना जिले के एक गांव का है। गांव के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट कैंट थाने में दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी 14 वर्ष की बेटी मंगलवार दोपहर 12 बजे घर से अचानक कहीं गायब हो गई है। पिता की रिपोर्ट पर कैंट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने जब इस मामले की जांच शुरू की तो उसके बाद जांच के दौरान बच्ची के परिवार वालों और पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि बच्ची को आखिरी बार उसके पिता के साथ देखा गया था। यहीं से पुलिस का शक उस पर हो गया,उसके बाद पुलिस ने पिता से कड़ाई से दोबारा पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया।
आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास वह अपनी बेटी को जंगल की तरफ ले कर गया था। वहां उसने बेटी से शारीरिक संबंध बनाने का बोला,तो वह मना करने लगी। इस बात का सबको पता न चले इसके लिए उसने बेटी गला दबाकर उसे मार दिया। फिर उसके साथ गलत काम किया। उसकी लाश वहीं जंगल में छोड़कर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गया।

Related Posts

कृष्ण का अवतार बताकर जाल में फंसा रहा था लड़कियों को?

आईआईटी बाबा ने किया 24 लड़कियों का शोषण…

Continue reading
भारत का बड़ा एक्शन, लश्कर-जैश के 23 आतंकियों को घोषित किया टेररिस्ट, बिलबिला उठेगा पाकिस्तान

India Declares 23 Terrorists:  आतंकवाद के खिलाफ केंद्र…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

युवाओं की ऐतिहासिक जीत – तानाशाही की हार, लोकतंत्र ताकतवर हुआ!

  • By TN15
  • July 27, 2026
युवाओं की ऐतिहासिक जीत – तानाशाही की हार, लोकतंत्र ताकतवर हुआ!

नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित किया नामवर अभिनंदन शताब्दी समारोह!

  • By TN15
  • July 27, 2026
नारायणी साहित्य अकादमी ने आयोजित किया नामवर अभिनंदन शताब्दी समारोह!

सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

  • By TN15
  • July 27, 2026
सोनम वांगचुक की मज़बूरी!

CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

  • By TN15
  • July 25, 2026
CJP का प्रोटेस्ट खत्म करने का ऐलान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

  • By TN15
  • July 25, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, कहा- मुझे हीरो मत बनाइए क्योंकि…

‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन

  • By TN15
  • July 25, 2026
‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अभिजीत दीपके, CJP का पहला रिएक्शन