मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव सीतामढ़ी पहुंच दिवंगत प्रभात झा को दी श्रद्धांजलि

अभिजीत पाण्डेय

पटना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीतामढ़ी पहुंचकर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रभात झा के योगदान को याद किया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार को सुरसंड,भिट्ठा मोड़ थाना अंतर्गत उनके पैतृक गांव कोरियाही स्थित निवास पर आयोजित एक शोक सभा में दिवंगत नेता के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने भावुक होकर कहा, “प्रभात झा का निधन केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि एक विचारधारा और सिद्धांतों का नुकसान है। वे न केवल एक सक्षम नेता थे, बल्कि समाज के प्रति उनकी सेवा और समर्पण अद्वितीय थी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि “प्रभात जी ने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा ईमानदारी, परिश्रम और निस्वार्थ सेवा को प्राथमिकता दी।
मध्यप्रदेश के सीएम ने कहा कि दिवंगत नेता प्रकाश झा ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए समाज और राज्य की सेवा की। उनके कार्यकाल में मध्यप्रदेश में कई विकास कार्य और योजनाओं की शुरुआत हुई, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ हुआ। प्रभात झा के निधन पर राज्य समेत देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य के अंत में कहा, हम प्रभात झा की स्मृति को सदैव संजोकर रखेंगे और उनके सपनों को साकार करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगे।शोक सभा के बाद दो मिनट का मौन रखा गया और सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तकरीबन आधे घंटे रुके। इस बीच उन्होंने प्रभात झा के पुत्र और उनकी पत्नि से भी मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- ‘डॉलर पर…’

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    दैनिक जागरण को एक छात्र ने दिखाया आईना!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    यूजीसी एक्ट खिलाफ चल रहे सवर्ण समाज के आंदोलन के यूपी में तेज होने पर दिखेगा योगी का असली चेहरा!

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    तो मायावती का साथ छोड़ अखिलेश का दामन थाम लेंगे आकाश ?

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा 

    BRICS में शामिल होने आ रहे शी जिनपिंग! भारत को चीन से क्या मिलेगा