सबसे बड़े रिटेल स्पेस डेवलपर ‘एम3एम’ इंडिया ने गुरुग्राम में हाई-स्ट्रीट रिटेल प्रोजेक्ट ‘एट्रियम-57’ के लॉन्च की घोषणा की

नई दिल्ली, सबसे बड़े रिटेल स्पेस डेवलपर ‘एम3एम’, जिसकी गुरुग्राम में लगभग 39 लाख वर्ग फुट रिटेल स्पेस की क्षमता है, ने सुशांत लोक, सेक्टर 57, गुरुग्राम में 2 लाख वर्ग फुट स्पेस के साथ अपने नए प्रोजेक्ट ‘एम3एम एट्रियम-57’ के लॉन्च की घोषणा की है। घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित होने के कारण, ‘एम3एम एट्रियम-57’ एक हाई स्ट्रीट रिटेल प्रोजेक्ट (परियोजना) है, जिसमें सभी दुकानें या तो मुख्य एट्रियम या मुख्य सड़क के सामने हैं। एट्रियम-57 में भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर ट्रिपल हाइट शॉप (30 फीट ऊंचाई) में आवश्यकता के अनुसार ऊंचाई को समायोजित करने का लचीलापन है। हाइपरमार्केट, पारंपरिक खुदरा दुकानों और फूड कोर्ट के साथ यह प्रोजेक्ट अद्वितीय है। पार्किं ग के मुद्दों को हल करने के लिए, एट्रियम-57 के बेसमेंट में पार्किं ग के दो स्तर हैं। इन यूनिट्स की खुदरा लागत 80 लाख रुपये से 4 करोड़ रुपये तक होगी।

एम3एम इंडिया के निदेशक पंकज बंसल ने कहा, “200 से अधिक प्रमुख ब्रांड पहले ही एम3एम इंडिया के साथ जुड़े हुए हैं। हमारे प्रोजेक्ट्स की समय पर डिलीवरी प्रत्येक निवेशक और ग्राहक के लिए खुशी की बात है। इससे उनके लिए अपने निवेश और वृद्धि का आकलन करना आसान हो जाता है। एम3एम इंडिया के पास पूरे स्पेक्ट्रम की परियोजनाएं हैं, चाहे वह आवासीय हो, वाणिज्यिक कार्यालय हो और चाहे खुदरा क्षेत्र हो। हमने पिछले 6 महीनों में दस प्रमुख आवासीय और वाणिज्यिक प्रोजेक्ट्स और एक दशक के समय में कुल 39 प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी की है। पारदर्शिता और वैल्यू फॉर मनी के साथ कॉर्पोरेट गवर्नेस एम3एम का मंत्र है और यही कारण है कि हम निवेशकों के लिए भी सबसे पसंदीदा विकल्पों में से एक रहे हैं।”

कंपनी ने हाल ही में ग्राहकों की संतुष्टि के लिए एम3एम 65वें एवेन्यू, एम3एम कॉर्नर वॉक और एम3एम प्राइव की डिलीवरी की है। एम3एम 65वां एवेन्यू 9.85 लाख वर्ग फुट में फैला है, जबकि एम3एम कॉर्नर वॉक में 8.7 लाख वर्ग फुट जगह के साथ 874 यूनिट्स हैं। इसके साथ ही एम3एम प्राइव में 1.9 लाख वर्ग फुट जगह के साथ 298 यूनिट्स हैं। एम3एम इंडिया ने अब तक गोल्फ कोर्स रोड (एक्सटेंशन) में 39 लाख वर्ग फुट का रिटेल स्पेस सफलतापूर्वक डिलीवर किया है, जो प्रॉपइक्विटी के अनुसार, एम3एम इंडिया को गुरुग्राम में सबसे बड़े रिटेल स्पेस डेवलपर के रूप में स्थापित करता है।

एम3एम इंडिया कर्ज देनदारियों को कम करने की दिशा में भी तेजी से काम कर रही है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में अपने 400 करोड़ रुपये के लक्ष्य से आगे बढ़ते हुए 418 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। कंपनी मार्च 2022 तक शेष देनदारियों को भी पूरा करने के लिए आश्वस्त है। विभिन्न क्षेत्रों – आवासीय, वाणिज्यिक और खुदरा में अपनी आक्रामक विकास योजना को ध्यान में रखते हुए, कंपनी वित्त वर्ष 2022 के अंत तक 500 करोड़ रुपये तक के कर्ज को चुकाने का लक्ष्य रखे हुए है, ताकि यह एक कर्ज मुक्त कंपनी बन सके।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

  • By TN15
  • July 6, 2026
परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया.

अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

  • By TN15
  • July 6, 2026
अखिलेश यादव जी के जन्मदिन PDA पखवाड़ा पर रक्तदान समाजवाद की पहचान : रविंद्र पाल

जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

  • By TN15
  • July 6, 2026
जन संवाद यात्रा के अंतर्गत ग्राम हरौला में जनहित के मुद्दों पर हुआ सार्थक संवाद

Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

  • By TN15
  • July 6, 2026
Greater Noida News : बिजनौर के रवा राजपूतों ने किया समाज के उत्थान पर मंथन! 

13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

  • By TN15
  • July 6, 2026
13 साल से फरार कुख्यात अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

  • By TN15
  • July 6, 2026
मोतीपुर के भारत ऊर्जा एथेनॉल प्लांट में लगी आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा