भगवान परशुराम धर्म, न्याय और पराक्रम के प्रतीक : रामकुमार कश्यप

विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बड़ा गांव में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

इंद्री/करनाल, (विसु, सुनील)। विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि भगवान परशुराम को न्याय, धर्म और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। वे एक महान योद्धा और विद्वान थे। परशुराम जयंती हमें धर्म और न्याय के मार्ग पर चलना का संदेश देती है। उनका जीवन त्याग, तपस्या और कर्तव्यनिष्ठा का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। आज के समय में भगवान परशुराम के आदर्श और शिक्षाएं और भी प्रासंगिक हो जाती हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में सत्य, न्याय और सद्भाव स्थापित करने की दिशा में काम करना चाहिए।

विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप मंगलवार को बड़ा गांव में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। विधायक रामकुमार कश्यप का फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें परसा(भगवान परशुराम का शस्त्र) भेट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उन्होंने परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमें अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है। यह दिन हमें भगवान परशुराम के गुणों को अपने जीवन में आत्मसात करने और एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि महापुरुष किसी धर्म में जाति के नए होकर सर्व समाज के होते हैं उनके बताए रास्ते पर चलकर हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को अच्छा नागरिक बनने के लिए जागरूक कर सकते है।
उन्होंने आमजन से अपील की कि महापुरूषों के बताए रास्तों पर चलकर समाज को आगें बढ़ाने का कार्य करें।

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश व प्रदेश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। परन्तु जब तक जनता का सहयोग नहीं होगा तब तक कोई भी अभियान सफल नही हो सकता है। इसलिए सभी समाज में फैली बुराईयों को दूर कर एक सभ्य समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बनें और इसमें हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। इस मौके पर प्रधान प्रेम शर्मा, संजय शर्मा, कृष्ण शर्मा, मुकेश, नरेंद्र शास्त्री , वेद शर्मा, अजय, योगेंद्र , कमलजीत, भाजपा नेता धर्मपाल शांडिल्य, सरपंच अमित, इंद्री भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र भूषण, माहित राणा, विनोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहें।

  • Related Posts

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी…

    Continue reading
    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, सी-55 नोएडा में श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए 6 श्रमिकों की अवैध छंटनी, श्रम विभाग के नोटिस को भी दिखा रहा ठेंगा – श्रमिकों ने दिया 27 अगस्त तक का अल्टीमेटम, नहीं माना तो परिवार संग कंपनी गेट पर अनिश्चितकालीन धरना 
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    डीआईसी इंडिया लिमिटेड, प्लॉट नं. C-55, फेस-2, नोएडा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    जम्मू में बारिश का कहर! वैष्णो देवी हेली सेवा बंद, नदियां उफान पर

    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    • By TN15
    • August 19, 2026
    अखिलेश यादव का Gen-Z वोटर्स वाला प्लान? पश्चिमी यूपी से होगी शुरुआत

    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    • By TN15
    • August 19, 2026
    सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना

    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

    • By TN15
    • August 19, 2026
    चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो एक समान

     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    • By TN15
    • August 19, 2026
     ऑस्ट्रेलिया में 5 मिनट के शावर पर लगा 1.30 लाख का जुर्माना!

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर

    • By TN15
    • August 19, 2026
    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर