बाबा की शक्ल देखो 12 बजे हुए हैं, मतदान से पहले नहीं आई नींद : अखिलेश यादव

सोमवार सुबह को योगी आदित्यनाथ ने एक समाचार एजेंसी को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने 80-20 का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी। 80% BJP के साथ होंगे और 20% हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे।

द न्यूज 15 
लखनऊ । सोमवार को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा की शक्ल देखो 12 बजे हुए हैं। उन्हें दूसरे चरण के मतदान से पहले नींद नहीं आई।
झांसी में सपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों को संबोधित करने पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के एक इंटरव्यू को लेकर उनपर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री की शक्ल देखो आजकल। सवेरे ही आज 12 बज गए। उन्हें रात भर नींद नहीं आई आज क्योंकि दूसरे चरण में वोट पड़ना था, वे रात भर नहीं सो पाए। सुबह ही पत्रकार साथियों को बुला लिया।

आगे उन्होंने कहा कि वे (योगी आदित्यनाथ) कह रहे हैं कि यह चुनाव 80-20 का है। वे चुनाव को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं। अगर किसी ने उनका आज का इंटरव्यू देखा होगा तो उनकी शक्ल देख लेना। उनकी शक्ल पर 12 बज गए हैं। सुबह शीशे में शक्ल देखते हैं और उनको जो दिखाई देता है। उसी पर चर्चा करते हैं।

लोकप्रिय खबरें
rafel plane, india, france
Rafale Deal: भारत ने 36 राफेल ल‍िए 8.7 अरब डॉलर में, इंडोनेश‍िया ने 8.1 में ल‍िए 42
rakesh tikait
‘यहां जिस स्टेडियम में मैच खेलना चाहते थे, उसे तोड़ दिया’- हिजाब विवाद पर राकेश टिकैत से पूछा गया सवाल तो मिला ये जवाब

UP Polls 2022: हेलिकॉप्टर पर लटककर हाथ दिखाते CM योगी आदित्यनाथ का फोटो आया सामने, लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स
palmistry, religion
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार धनवान लोगों के हाथ में होते हैं ऐसे निशान, बनते हैं अकूत धन- संपत्ति के मालिक
बता दें कि सोमवार सुबह को योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी एएनआई को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने 80-20 का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने 80 बनाम 20 की बात की थी। 80% BJP के साथ होंगे और 20% हमेशा विरोध करते हैं और विरोध करेंगे। हमने जाति, मत, मजहब की बात नहीं की थी। 80% वो लोग जो हमेशा प्रदेश सरकार के अच्छे कार्यों का समर्थन करते हैं और 20% वो लोग जिन्हें हमेशा विरोध करना है।

इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है इसलिए यूपी में 15 करोड़ लोगों को राशन की भी डबल डोज दी जा रही है। अखिलेश यादव को संभवत: इन आंकड़ों की जानकारी नहीं होगी। बड़े बाप के पुत्र हैं वो आराम से 12 घंटे सोते हैं और 6 घंटे अपनी मित्र मंडली के साथ व्यतीत करते हैं।

सोमवार को झांसी में जनसभा को संबोधित करने के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोना के समय मजदूर भाई दूसरे प्रदेश से चलकर आए थे। ललितपुर-झांसी की सीमा पर उन्हें खाना नहीं दिया और पीने के लिए पानी नहीं दिया। वे नहा धो नहीं पाए लेकिन पुलिस लगाकर सीमा पर नहीं आने दिया। एक गर्भवती महिला तक की मदद नहीं की गई और उसे खुद चलकर अपने घर जाना पड़ा। अगर सपा की सरकार होती तो हम डीएम की गाड़ी से उन्हें घर भेजते।

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम