Lok Sabha Elections : महाराष्ट्र में क्या बीजेपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना का गठबंधन होगा ? 

Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में क्या बीजेपी और उद्धव शिवसेना का गठबंधन होगा। इस बात को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने तस्वीर साफ कर दी है।

फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी के साथ गठबंधन नहीं हो सकता है. ”राजनीतिक मतभेद होते हैं, उसे पाटना आसान होता है. आपके और हमारे मुद्दे के ऊपर मतभेद है तो हम कॉमन ग्राउंड बनाकर साथ आ सकते हैं. यहां पर हमारा मन दुखी है. यहां केवल राजनीतिक मतभेद नहीं है. दिन रात, सुबह शाम, वो और उनके लोग हमारे नेता पीएम मोदी को गाली देंगे, जो हमारे विरोधी भी नहीं कहते हैं, तो मुझे नहीं लगता कि हम जा पाएंगे. कोई सवाल नहीं उठता है.”

पीएम मोदी को गालियां दे रहे : देवेंद्र फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा, ”हमारा मन दुखी है, हम मन से दुखी हैं, साथ जाने का सवाल ही नहीं उठता. उन्होंने एक दो बार मोदी की तारीफ की होगी तो पता नहीं, लेकिन दिन में उठने से लेकर सोने तक 10 से 20 गालियों मोदी के लिए नहीं निकाली तो उनको खाना नहीं पचता. उन्होंने अपनी राह पकड़ी है, हमने अपनी राह पकड़ी है.”

”उद्धव ठाकरे ने फोन तक नहीं उठाए”

 

उद्धव ठाकरे से दोस्ती के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मित्र वो होता है जो कोई बात अगर हमारी और आपकी नहीं जमती है तो इतनी हिम्मत होनी चाहिए कि फोन उठाकर बोल दें कि नहीं हो पाएगा. जिस समय गठबंधन की बात कर रहे थे, उनको मुख्यमंत्री बनना था. पांच साल मैं सीएम था, वो हमारे साथी थे.

उन्होंने आगे कहा, ”उनसे (उद्धव ठाकरे) दिन-रात बात होती रहती थी और जब गठबंधन की बात हुई तो उनमें इतनी भी शिष्टाचर नहीं थी कि फोन पर आकर कह दें कि देवेंद्र जी आपके साथ नहीं जाना है. दरवाजा तो उन्होंने बंद किया. इसलिए उद्धव ठाकरे दोस्त हैं या नहीं उनसे पूछना होगा. उसके बाद हमारी फॉर्मल बात नहीं हुई, आमने-सामने मिलते हैं तो दुआ-सलाम होता रहता है.”

  • Related Posts

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    शिवसेना यूबीटी के चीफ और महाराष्ट्र के पूर्व…

    Continue reading
    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी