Lok Sabha Elections : इंडिया गठबंधन में फंसा सीटों के बंटवारे का पेंच

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। एनडीए और इंडिया गठबंधन चुनावी बिसात पर अपनी अपनी मोहरे सजा रहे हैं। बीजेपी ने राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के माध्यम से देशभर में अपने पक्ष में माहौेल बना लिया है पर इंडिया गठबंधन सीटों का बंटवारा नहीं कर पा रहा है। चाहे महाराष्ट्र हो, पश्चिम बंगाल हो, दिल्ली हो, पंजाब और हरियाणा हो या फिर उत्तर प्रदेश सभी जगहों पर सीटों के बंटवारे में पेंच फंसा हुआ है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कह दिया है कि जहां जहां कांग्रेस लड़ना चाहत है वह अपने उम्मीदवार बताए।

उधर कांग्रेस 20 सीटें मांग रही है। बुधवार को दिल्ली में हुई सपा और कांग्रेस के नेताओं की बैठक में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका है। समाजवादी पार्टी की ओर से राम गोपाल यादव, जावेद अली, उदयवीर मौजूद थे तो कांग्रेस की ओर से सलमान खुर्शीद, अविनाश पांडे, अजय राय और अराधना मिश्रा मौजूद थे। सलमान खुर्शीद का यह कहना है कि अब राहुल गांधी ही अखिलेश यादव से बात करेंगे। दर्शाता है कि सीटों के बंटवारे में बड़ा पेंच फंसा हुआ है। ऐसे ही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी दो सीटों से ज्यादा सीटें ममता बनर्जी को देने को तैयार नहीं है। बिहार में भी यही हाल है कि कांग्रेस १० सीटें मांग रही है जबकि जदयू ने 17 सीटें मांग ली है और कांग्रेस और वामपंथी दलों को राजद से बात करने को कहा है। बिहार में राजद 17 और जदयू 17 बाकी छह सीटें कांग्रेस और वामपंथी दलोंं के लिए छोड़नी रणनीति लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बीच बन रही है। ऐसे ही महाराष्ट्र में मामला फंसता नजर आ रहा है। 48 सीटों वाले महाराष्ट्र में शिवसेना ज्यादा सीटें मांग रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना को एकनाथ गुट के कब्जानेे के बाद उद्धव की शिवसेना की स्थिति कमजोर हुई है। शिवसेना 23 सीटें मांग रही है। झारखंड में भी पेंच फंसता नजर आ रहा है। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने पेंच फंसा दिया है। पंजाब में कांग्रेस के 8 सांसद कांग्रेस के होने के बावजूद आम आदमी पार्टी उसे कोॅई सीट देने को तैयार नहीं। ऐसे ही दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पेंच फंसा हुआ है। दिल्ली में 7 सीटों में से आम आदमी पार्टी अधिकतर सीटें अपने पास रखना चाहती है।
दरअसल इंडिया गठबंधन में क्षेत्रिय दलों को चिंता सता रही है कि यदि कांग्रेस ने उनके राज्य में पांच पसार लिये तो उनके लिए दिक्कतें पैसा हो जाएगी। ऐसे ही कांग्रेस भी क्षेत्रीय दलों के ज्यादा भाव देने को तैयार नहीं है। सभी प्रदेशों में कांग्रेस ठीकठाक सीटें मांग रही है। अब देखना यह होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

  • Related Posts

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading
    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिमिक्री वाले वीडियो को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    संयुक्त राष्ट्र CERD और भारत: जाति, आदिवासी अधिकार, अल्पसंख्यक संरक्षण और सार्थक समानता का संकट

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    हिंदू बहुल रुद्रप्रयाग सीट पर BJP को टक्कर दे पाएगी कांग्रेस? क्या है माहौल

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’