Lok Sabha Election Survey : मुश्किल है एनडीए गठबंधन को 400 सीटें मिलना

100 से ज्यादा सीटें जीत सकता है विपक्षी गठबंधन 

कांग्रेस को 28-48 सीटें मिलने का है अनुमान

डीएमके को मिल सकती हैं 24-28 सीटें

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को मिल सकती हैं 17-21 सीटें

आम आदमी पार्टी को पहली बार 5 सीटें मिलने का अनुमान है  

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले आया सर्वे हैरान करने वाला है। भले ही पीएम मोदी 400 के पार की बात कर रहे हों पर एनडीए गठबंधन के लिए 400 सीट हासिल करना मुश्किल होगा। हालांकि सर्वे में बीजेपी फिर से सरकार बनाती दिखाई दे रही है। वह भी पूर्ण बहुमत के साथ। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि 2019 की तुलना में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन की सीटें बढ़ेंगी।

एक निजी चैनल के सर्वे में सत्ताधारी एनडीए गठबंधन को 400 के करीब सीटें दी गई हैं,  वहीं, विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें दी गई हैं। इन दोनों गठबंधन के अलावा वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 21-22 सीटें दी गई हैं। नवीन पटनायक के बीजू जनता दल को 10-11 सीट मिलने का अनुमान है. 11-15 सीटें अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के खाते में जा सकती हैं।

 

कांग्रेस के लिए 50 सीट जीतना भी मुश्किल

 

सर्वे में पाया गया कि भारतीय जनता पार्टी की सीटों में इजाफा हो सकता है। यह पार्टी 333-363 सीटें हासिल कर सकती है, वहीं, कांग्रेस के लिए 50 सीटें जीतना भी मुश्किल होगा। कांग्रेस को 28-48 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस के सहयोगी दल डीएमके को 24-28 सीटें मिल सकती हैं। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 17-21 सीटें मिल सकती हैं। आम आदमी पार्टी को पहली बार 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

बीजेपी 370 सीट जीती तो पूरा हो जाएगा 400 का लक्ष्य

 

पीएम मोदी ने एनडीए गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी को कम से कम 370 सीटें जीतनी होंगी। सर्वे में बीजेपी यही आंकड़ा नहीं छू पा रही है। बीजेपी को अधिकतम 363 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर बीजेपी 370 सीटें हासिल करने में सफल रहती है तो एनडीए गठबंधन आसानी से 400 सीटों का आंकड़ा पार कर लेगा।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!