Liquor Scam in Delhi : लॉकर खोलने के लिए मनीष सिसोदिया को गाजियाबाद में पंजाब नेशनल बैंक लेकर गई सीबीआई

दिल्ली में शराब घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ चल रही सीबीआई जांच में मंगलवार सुबह नया मोड़ आ गया। बैंक लॉकर की जांच करने के लिए सीबीआई के अधिकारी गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर ४ स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे। इस दौरान अफसरों ने मनीष सिसोदिया के सामने ही उनके लॉकर को खोला। मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि वह और उनका पूरा परिवार जांच में पूरा सहयोग कर रहा है और सीबीआई को लॉकर से कुछ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सभी आरोप झूठ साबित होंगे और वे बेदाग निकलेंगे।

दिल्ली आबकारी नीति को अमल में लाने में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आम आदमी के नेता का नाम लिाय गया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने 19 अगस्त को सिसोदिया के साथ 30 अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि १९ अगस्त को उनके घर पर १४ घंटे तक हुई जांच पड़ताल मे सीबीआई के हाथ कुछ नहीं लगा है और कुछ नहीं मिलेगा।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने २०१६ में खादी विकास और ग्रामोद्योग आायेग का अध्यक्ष रहते हुए अपने कर्मचारियों पर १४०० करोड़ रुपये के पुराने नोट बदलवाने के लिए दबाव डाला था। दिल्ली विधानसभा में विधायक दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया है कि २०१६ में नोटबंदी के समय उन्होंने पुराने नोट को नए में बदल करअपने लोगों को फायदा पहुंचाया था। पाठक का कहना है कि उस समय लाखों लोगों को व्यापार तबाह हो गया था और बहुत लोगों की नौकरियां चली गई थी तब एलजी विनय कुमार सक्सेना घोटाला करने में व्यस्त थे। उन्होंने मांग की कि इस मामले में दिल्ली के उप राज्यपाल के खिलाफ ईडी की जांच होनी चाहिए।

  • Related Posts

    मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
    • TN15TN15
    • August 19, 2026

    यूनियन कैबिनेट की बैठक में बुधवार को पांच…

    Continue reading
    अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
    • TN15TN15
    • August 18, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    • By TN15
    • August 20, 2026
    सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक

    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    • By TN15
    • August 20, 2026
    स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    • By TN15
    • August 20, 2026
    ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, ‘इस टेररिज्म से दुनियाभर में…  

    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    • By TN15
    • August 20, 2026
    परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    • By TN15
    • August 20, 2026
    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी

    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला

    • By TN15
    • August 20, 2026
    गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला