आरटीपीएस काउंटर पर पेंशनधारकों का नहीं हो रहा जीवन प्रमाणीकरण

 राजगीर

राजगीर। प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर वृद्ध, विधवा और दिव्यांग पेंशन धारकों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य नहीं हो रहा है। आरटीपीएस काउंटर के कार्यपालक सहायक के अनुसार जब से आदर्श आचार संहिता लागू हुई है, तब से जीवन प्रमाणीकरण का कार्य नहीं हो रहा है।

पेंशनधारी लाभुक घर से बड़े उत्साह से अपना आधार कार्ड लेकर जीवन प्रमाणीकरण के लिए प्रखण्ड के आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचते हैं। लेकिन उनका जीवन प्रमाणीकरण करने के बजाय बताया जाता है कि अभी यह काम बन्द है, तो उन्हें घोर निराशा होती है। वह निराश मन से यह कहते हुए लौटने के लिए मजबूर हैं कि किसी तरह गाड़ी भाड़ा जुगाड़ कर आये थे।

आरटीपीएस काउंटर के कार्यपालक सहायक शहर के बसुधा केन्द्र और साइबर कैफे जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराने का सुझाव लाभुकों के दे रहे हैं। अनेकों लाभुकों ने बताया कि फरवरी में जीवन प्रमाणीकरण कराने आरटीपीएस काउंटर पर आये तो उन्हें मार्च में आने के लिए कहा गया। मार्च में अनेकों दिन आये तो कभी लिंक फेल, कभी सरबर डाउन तो कभी अन्य कारण बताकर टालमटोल कर लौटा दिया गया।

दूर दराज के गांव से आए वृद्ध, दिव्यांग और विधवा को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वैसे लोग कहते हैं कि घर गृहस्थी छोड़कर जीवन प्रमाणीकरण के लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचते हैं। लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है। बिना जीवन प्रमाणीकरण के उन्हें नए साल में पेंशन मिलना भी मुश्किल हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार नई सभी पेंशन लाभुकों को हर साल जीवन प्रमाणीकरण करना अनिवार्य है। जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने पर पेंशन भुगतान रोक दी जाती है। जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने का मतलब लाभुक का जीवित नहीं होना है। लाभुक बताते हैं कि बाजार से जीवन प्रमाणीकरण कराने पर लाभुकों को जेब ढीली करनी पड़ती है।

उससे बचने के लिए लोग प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचकर अपना जीवन प्रमाणीकरण निशुल्क करना चाहते हैं। लेकिन कार्यपालक सहायक के अनुसार चुनाव को लेकर जीवन प्रमाणीकरण आरटीपीएस काउंटर पर बंद है। इससे लाभुकों को परेशानी बढ़ गई है।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी