राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संक्रमित

द न्यूज 15 

नई दिल्ली| राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय ने इस सम्बंध में बयान जारी कर कहा आरटी-पीसीआर में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें कोविड-19 के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल खड़गे डॉक्टर के दिशानिदेशरें के अनुसार होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कोरोना के दोनों टीके भी लिए थे लेकिन अभी तक उन्होंने एहतियाती बूस्टर डोज नहीं ली थी, जिसके लिए टीकाकरण की दूसरी खुराक की तारीख से 9 महीने के अंतराल की आवश्यकता थी। उनके दिल्ली कार्यालय में पांच स्टाफ सदस्यों को भी कुछ दिनों पहले कोरोना हो गया था, जिसमें विपक्ष के नेता के सचिव भी शामिल थे। फिलहाल वे सभी ठीक हैं और होम आइसोलेशन में रह रहे हैं।

खड़गे ने टीकाकरण को लेकर विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को समय अनुसार टीकाकरण की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि वे प्राथमिकता के आधार पर एहतियाती खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने सरकार से अधिक से अधिक आबादी को बूस्टर डोज देने की सलाह दी है।

इससे पहले कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राजस्थान प्रभारी अजय माकन कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

गौरतलब है कि देश में अब तक कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 5,488 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 2,162 ठीक हो चुके हैं। गौरतलब है कि पहली बार 02 दिसंबर को कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आए थे। अब तक महाराष्ट्र में इस वेरिएंट के 1,367 मामले सामने आ चुके हैं।

दिल्ली में 549 नए मामले इस वेरिएंट के आये हैं। 13 जनवरी 2022 की सुबह आठ बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,47,417 नए मामले सामने आए हैं, 380 लोगों की जान गई है।

Related Posts

Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत
  • TN15TN15
  • October 19, 2026

सरकार का कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

  • By TN15
  • November 20, 2026
आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

  • By TN15
  • November 20, 2026
बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

  • By TN15
  • November 20, 2026
आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

  • By TN15
  • November 20, 2026
Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

  • By TN15
  • November 20, 2026
सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

  • By TN15
  • November 20, 2026
CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस