पटना में रोजगार मांग रहे युवाओं पर लाठीचार्ज 

गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से पैदल मार्च कर डाकबंगला चौराहे पहुंचे अभ्यर्थी सातवें चरण का शिक्षक नियोजन शुरू करने की मांग कर रहे थे, ताकि उन्हें नौकरी का अवसर मिल सके। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों के जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बावजूद अभ्यर्थी राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देने पर अड़े थे। इस बात पर उनके और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जाप अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए डाकबंगला चौराहे पहुंच गए। भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई।

नौकरी की मांग लेकर राज्य के कोने-कोने से पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थियों पर सोमवार को एडीएम ने लाठीचार्ज कर दिया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब वे स्वयं लाठी लेकर किसी अंग्रेज अफसर की तरह एक अभ्यर्थी पर टूट पड़े, जिसके हाथों में तिरंगा था। वायरल वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है कि वे तिरंगे पर ही लाठी बरसाने लगे और उस अभ्यर्थी ने उसे नीचे नहीं गिरने दिया। वहीं पास खड़े पुलिस के जवान की नजर इस पर पड़ी तो उसने उस अभ्‍यर्थी के हाथ से सम्मान के साथ तिरंगा ले लिया, ताकि उस पर लाठी नहीं पड़े। इस घटना की जानकारी जैसे ही उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मिली वे एक्शन में आ गए। उन्होंने इसकी जांच के लिए तत्काल दो सदस्यीय समिति का गठन करते हुए किसी भी दोषी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। इधर डीएम ने भी मामले में रिपोर्ट मांगी है।

सोमवार को शिक्षक अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज का आदेश देते हुए एडीएम स्वयं डंडा लेकर कूद पड़े। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, पर प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की। उनमें एक अभ्यर्थी के हाथ में तिरंगा था, कम से कम तिरंगे पर तो लाठी नहीं चलानी चाहिए थी। इस पूरे प्रकरण का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। जब इन सबकी सूचना उप मुख्यमंत्री को मिली तो उन्होंने तुरंत जिलाधकारी डा. चंद्रशेखर सिंह से फोन पर बात कर जानकारी ली और जांच टीम गठित कर लाठी चलाने वाले अफसर पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर से पैदल मार्च कर डाकबंगला चौराहे पहुंचे अभ्यर्थी सातवें चरण का शिक्षक नियोजन शुरू करने की मांग कर रहे थे, ताकि उन्हें नौकरी का अवसर मिल सके। डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों के जुलूस को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बावजूद अभ्यर्थी राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन देने पर अड़े थे। इस बात पर उनके और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी बीच महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ जाप अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए डाकबंगला चौराहे पहुंच गए। भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई।

  • Related Posts

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिवाजी पार्क केस…

    Continue reading
    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    चुनाव आयोग के खिलाफ मनमानी के खिलाफ हो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश